Skip to main content

ताजा खबर

महिला एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम का हुआ चयन, हरमनप्रीत कौर संभालेंगी 15 सदस्यीय टीम की कमान 

महिला एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम का हुआ चयन, हरमनप्रीत कौर संभालेंगी 15 सदस्यीय टीम की कमान 

Harmanpreet Kaur (Image Credit- Twitter X)

महिला एशिया कप 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हाल में ही 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम की कमान एक बार फिर से रेगुलर कप्तान हरमनप्रीत कौर संभालती हुई नजर आएंगी।

हालांकि, इस टीम में लाॅर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में ऐतिहासिक शतक लगाने वाली अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज यास्टिका भाटिया को शामिल नहीं किया गया है। इसके बजाए महिला टीम की सीनियर सेलेक्शन कमिटी ने 18 वर्षीय जी कमालिनी पर भरोसा दिखाया है।

इस टीम में अगले महीने खेले जाने वाले एशियन गेम्स के लिए जो टीम चुनी है, उसमें सिर्फ एक बदलाव देखने को मिला है। टी20 वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल हुई ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल को भी इस टीम में शामिल नहीं किया गया। वह इस समय अपनी एंकल इंजरी से रिकवर हो रही हैं व रिहैब पूरा कर रही हैं।

दूसरी ओर, महिला टी20 वर्ल्ड कप में श्रेयंका पाटिल को रिप्लेस करने वाली लेग स्पिनर प्रेमा रावत अपनी जगह बरकरार रखने में कामयाब रही हैं। इससे पहले जब एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला टीम का चयन हुआ था, तो श्रेयंका का सेलेक्शन फिटनेस के अधीन था।

दूसरी ओर, आपको टूर्नामेंट के बारे में जानकारी दें तो महिला एशिया कप 2026 अगस्त के आखिर और सितंबर के मध्य तक खेला जा सकता है। महिला एशिया कप बाद में जापान में 17 से 22 सितंबर के बीच एशियन गेम्स को फाॅलो करेगा। टीम में शामिल ज्यादातर बल्लेबाज खिलाड़ी इस समय इंग्लैंड में महिला द हंड्रेड में शानदार खेल दिखा रही हैं, जिसमें स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा व रिचा घोष का नाम प्रमुख है।

महिला एशिया कप 2026 के लिए भारतीय महिला टीम का पूरा स्क्वाॅड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फूलमाली, दीप्ति शर्मा, रिचा घोष (विकेटकीपर), जी कमालिनी (विकेटकीपर), अरुंधती रेड्डी, प्रेमा रावत, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, नंदनी शर्मा, क्रांती गौड़

रिजर्व प्लेयर्स: प्रतिका रावल, उमा छेत्री (विकेटकीपर), वैश्नवी शर्मा, सायली सतघरे, मीनू मणी

আরো ताजा खबर

“मैं आपको पर्सनली मैसेज करूंगा”: अपनी टॉप-5 गेंदबाजों की लिस्ट में अश्विन को न चुनने पर अर्शदीप सिंह ने मांगी माफी

Arshdeep Singh apologises to R Ashwin after naming his top five bowlers (image via X) भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने हाल ही में अपने टॉप पांच भारतीय गेंदबाजों की...

“धोनी ने उस फाइनल का जिक्र तक नहीं किया” – 2011 WC के बाद CSK में अपने अनुभव पर बोले श्रीलंकाई दिग्गज

Sri Lankan Star Recalls CSK Stint After 2011 World Cup Heartbreak (image via getty) श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज नुवान कुलसेकरा ने हाल ही में 2011 के यादगार वनडे वर्ल्ड...

एमएस धोनी नहीं, आशीष नेहरा के पास है सबसे बेहतरीन क्रिकेटिंग ब्रेन – मोईन अली

Moeen Ali picks Ashish Nehra over MS Dhoni as best cricketing brain (image via X) इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली ने भारत के पूर्व तेज गेंदबाज और गुजरात टाइटंस...

श्रीलंका टेस्ट से पहले टीम इंडिया को मिला नया फील्डिंग कोच, शुभदीप घोष को मिली जिम्मेदारी

Subhadeep Ghosh appointed as India’s new fielding coach (image via X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के लिए शुभदीप घोष को नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया...