Skip to main content

ताजा खबर

महिला एशिया कप 2024 को जीतने के बाद अब श्रीलंका टीम आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी लिमिटेड ओवर सीरीज

IRE-W VS SL-W (Pic Source-X)

श्रीलंका महिला टीम पहली बार द्विपक्षीय सीरीज के लिए आयरलैंड का दौरा करेगी। यह दौरा अगस्त महीने में ही होगा। बता दें, इस द्विपक्षीय सीरीज में दो टी20 और तीन मैच की वनडे सीरीज खेली जाएगी। दोनों ही टीमें इन दोनों ही सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने को देखेगी।

बता दें, श्रीलंका टीम ने हाल ही में समाप्त हुए महिला एशिया कप 2024 टूर्नामेंट को अपने नाम किया था। इस पूरे टूर्नामेंट में श्रीलंका महिला टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और यह महत्वपूर्ण टूर्नामेंट अपने नाम किया था। इस समय श्रीलंका महिला टीम का आत्मविश्वास काफी ऊपर है और आयरलैंड टीम भी यह बात काफी अच्छी तरह से जानती है। यह दौरा 11 अगस्त से शुरू होगा और इसका समापन 20 अगस्त को होगा। श्रीलंका टीम 6 अगस्त को आयरलैंड के लिए रवाना होगी।

यह आयरलैंड की इस साल की तीसरी द्विपक्षीय सीरी़ज है। इस साल आयरिश टीम ने अभी तक एक भी द्विपक्षीय सीरी़ज नहीं हारी है। वहीं श्रीलंका महिला टीम की बात की जाए तो उन्होंने 2024 में 23 लिमिटेड ओवर मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 18 में जीत दर्ज की है। आयरलैंड महिला टीम के सामने श्रीलंका का रिकॉर्ड वनडे और टी20 फॉर्मेट में काफी अच्छा रहा है। इन दोनों ही प्रारूपों में अभी तक श्रीलंका को आयरलैंड के खिलाफ हार झेलने को नहीं मिली है।

इस दौरे की शुरुआत दो टी20 मुकाबलों से होगी। यह दोनों ही टी20 मैच 11 और 13 अगस्त को डबलिन में खेले जाएंगे। इसके बाद इन दोनों ही टीमों के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज 16 अगस्त से शुरू होगी। बता दें, यह सीरीज आईसीसी महिला चैंपियनशिप चक्र 2022-2025 के अंतर्गत खेली जाएगी।

आईसीसी महिला टी20 टीम रैंकिंग में श्रीलंका इस समय सातवें पायदान पर है

आईसीसी महिला टी20 टीम रैंकिंग में श्रीलंका इस समय सातवें पायदान पर है। उनका प्रदर्शन पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है। श्रीलंका महिला टीम की सभी खिलाड़ियों ने अपना काम बखूबी से निभाया है।

आयरलैंड की बात की जाए तो आईसीसी महिला टी20 टीम रैंकिंग में वो दसवें पायदान पर है। आयरलैंड महिला टीम आगामी सीरीज में श्रीलंका के ऊपर दबाव जरूर बनाना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

IPL 2027: हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के बड़े ट्रेड को BCCI की हरी झंडी, डील हुई पक्की

IPL 2027: Hardik Pandya Set for Punjab Kings Move as BCCI Clears Direct Swap for MI’s Arshdeep Singh (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले खिलाड़ियों की अदला-बदली...

10 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. IPL 2027: हार्दिक-अर्शदीप ट्रेड को औपचारिक मंजूरी मिली हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के बीच आईपीएल ट्रेड को औपचारिक मंजूरी मिल गई...

“मुझे इसकी भनक तक नहीं थी” – सैंडपेपर कांड पर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की सफाई

Mitchell Starc Stands by 2021 Statement, Brushes Off Usman Khawaja’s Sandpapergate Claims (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 2018 के बॉल टेंपरिंग विवाद को...

SM Trends: 10 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) इंडिया ए के न्यूजीलैंड दौरे के दौरान, भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने एक बहुत ही प्यारे अंदाज से सबका दिल जीत लिया।...