Skip to main content

ताजा खबर

महाराष्ट्र सरकार ने टी20 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम को 11 करोड़ रुपए पुरस्कार देने की घोषणा की

महाराष्ट्र सरकार ने टी20 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम को 11 करोड़ रुपए पुरस्कार देने की घोषणा की

Team India Players (Photo Source: X)

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज यानी 5 जुलाई को इस बात की घोषणा की है कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 की विजेता भारतीय टीम को 11 करोड़ रुपए का पुरस्कार मिलेगा। यह घोषणा विधान भवन के सेंट्रल हॉल में की गई जहां मुंबई के चार खिलाड़ी कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे को सम्मानित भी किया गया।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने बयान के दौरान यह भी कहा कि भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी और साथ ही उन्होंने फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सूर्यकुमार यादव के कैच की भी जमकर प्रशंसा की। यही नहीं एकनाथ शिंदे ने सपोर्ट स्टाफ अरुण कनादे और Paras Mhambre को भी सम्मानित किया।

यही नहीं सूर्यकुमार यादव ने भी यहां इस बात पर हामी भरी की यह कैच उनके हाथ में गिर गया था और वो काफी खुश है कि उन्होंने अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इसी दौरान भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि अच्छा हुआ कि यह कैच सूर्यकुमार यादव के हाथ में गिरा वरना वो अगले मैच में टीम से बाहर हो जाते। रोहित शर्मा की इस बात पर तमाम लोग ने जमकर ठहाके लगाए।

भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में किया शानदार प्रदर्शन

डिप्टी चीफ मिनिस्टर अजीत पवार ने भी कहा कि सिर्फ रोहित शर्मा ही नहीं बल्कि तमाम भारतीय फैंस भी निराश हो जाते अगर सूर्यकुमार यादव ने उस कैच को छोड़ दिया होता। हालांकि यहां आए सभी लोगों ने भारतीय टीम के प्रदर्शन की जमकर प्रशंसा की। बता दें, भारत ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से मात दी थी।

4 जुलाई को भारतीय टीम बारबाडोस से दिल्ली पहुंची और यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारतीय टीम के खिलाड़ियों से काफी बातचीत की और उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता पांचवा टी20आई, टिम साइफर्ट ने ठोके ताबड़तोड़ 93 रन; भारत ने 3-2 से जीती सीरीज

NZ vs IND 2026, 5th T20I: Tim Seifert (image via getty) 1 नवंबर, रविवार को हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे मुकाबले में...

1 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता पांचवा टी20आई, टिम साइफर्ट ने ठोके ताबड़तोड़ 93 रन; भारत ने 3-2 से...

न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट से बाहर रहेंगे ऋषभ पंत, पहले टेस्ट में खेलने पर भी संशय: रिपोर्ट्स

Reports: Rishabh Pant to miss India A’s third unofficial Test against New Zealand A (Image credit Twitter – X) भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लिंकन में इंडिया ए और...

ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, आकाश दीप ने भी मचाया धमाल, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए ने बनाए 346 रन

Jurel ton (Image credit Twitter – X) क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले जा रहे दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन दोनों टीमों...