Skip to main content

ताजा खबर

महज 5 महीने में नवजोत सिंह सिद्धू ने 33 किलो घटाया, तस्वीर देख आप भी रह जाएंगे दंग

महज 5 महीने में नवजोत सिंह सिद्धू ने 33 किलो घटाया तस्वीर देख आप भी रह जाएंगे दंग

Navjot Singh Siddhu (Pic Source-X)

भारत के पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने हाल ही में अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने फिजिकल Transformation की तस्वीर को साझा किया है। नवजोत सिंह सिद्धू को भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है और ऐसे कई खिलाड़ी है जो उन्हें अपना आदर्श मानते हैं।

नवजोत सिंह सिद्धू प्रसिद्ध कपिल शर्मा शो में भी जज के रूप में नजर आ चुके हैं जबकि कई महत्वपूर्ण मैच में उन्हें कमेंट्री करते हुए भी देखा गया है। नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीर को साझा किया जिसको देख तमाम फैंस भी दंग रह गए। उन्होंने सिर्फ 5 महीनों में 33 किलो कम किया और अपने पहले की और बाद की तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया। पूर्व खिलाड़ी ने बताया कि इच्छाशक्ति और अनुशासित आहार की वजह से उन्हें यह परिणाम मिला है।

यह रही तस्वीर:

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा कि, ‘पहले और बाद में… पिछले साल अगस्त से 5 महीने से भी कम समय में 33 किलोग्राम वजन कम किया है… ये सब इच्छाशक्ति, अनुशासन, प्रक्रिया और प्राणायाम (सांस पर नियंत्रण) वेट ट्रेनिंग और वॉकिंग के साथ-साथ स्ट्रिक्ट डाइट की वजह से हुआ… असंभव कुछ भी नहीं है… ‘पहला सुख निरोगी काया’

बता दें कुछ समय पहले सिद्धू ने बताया था कि कैसे उनकी पत्नी नवजोत कौर ने स्टेज फोर कैंसर को मात दी, जबकि उनके बचने की संभावना सिर्फ तीन प्रतिशत थी। उन्होंने कहा था कि हमारे बेटे की शादी के बाद उनको वापस कैंसर हो गया था, जिस पर उन्होंने जोर दिया क्योंकि उन्हें अपने बचने पर संदेह था, लेकिन उन्होंने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी और बहादुरी से कैंसर का सामना किया।

डॉक्टर के साथ-साथ सिद्धू ने इस बात पर जोर दिया कि कैसे अनुशासन और जीवनशैली में बदलाव जरूरी है। इसमें एक सख्त डायट भी शामिल है जिसने उनके ठीक होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने बताया था कि उनकी पत्नी ने एक डाइट रुटीन फॉलो किया। जिससे उन्हें कैंसर के स्टेज फोर तक पहुंचने के बाद इससे जंग जीतने में मदद मिली। उनकी डाइट में नींबू पानी, अनार, आंवला, चुकंदर, खट्टे फल, जूस, कच्ची हल्दी, लहसुन, नीम की पत्तियां और तुलसी शामिल थी।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 20 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच आज 20 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें...

Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत ए और श्रीलंका ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल 21 जून को दांबुला में खेला जाएगा। मुकाबले से पहले दोनों टीमों...

‘ईशान किशन को नंबर 3 पर करना होगा इंतजार, कोहली की जगह अटूट’ इंग्लैंड दौरे के लिए मोहम्मद कैफ ने चुना भारतीय लाइनअप

IND vs AFG, 2nd ODI (image via getty) भारतीय टीम अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने वाली है। इस दौरे से पहले...

हार्दिक पांड्या इंग्लैंड दौरे से बाहर, विराट कोहली को फिटनेस क्लीयरेंस लेने को कहा गया: रिपोर्ट्स 

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली भारत की व्हाइट-बॉल सीरीज से बाहर हो गए हैं। दूसरी ओर, पूर्व कप्तान...