Skip to main content

ताजा खबर

मयंक अग्रवाल पत्नी और दोस्तों के साथ बेंगलुरु में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में हुए शामिल, सोशल मीडिया के माध्यम से दी जानकारी

Mayank Agarwal (Image Credit- Twitter X)

भारतीय बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) अपनी पत्नी असीता सूद और दोस्तों के साथ, बेंगलुरू में मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के एक कॉन्सर्ट में नजर आए हैं। बता दें कि खिलाड़ी ने इसको लेकर कुछ फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाई हैं।

गौरतलब है कि फेमस सिंगर दिलजीत दोसांझ का यह कॉन्सर्ट प्रमुख दिल-लुमिनाती इंडिया टूर का हिस्सा था, जो 26 अक्टूबर को दिल्ली में शुरू हुआ और 29 दिसंबर, 2024 को गुवाहाटी में समाप्त होगा। भारतीय क्रिकेटर के अलावा बेंगलुरू में हुए इस कॉन्सर्ट बाॅलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण भी नजर आईं।

देखें मंयक अग्रवाल की इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशाॅट

दूसरी ओर, मयंक के क्रिकेट के बारे में बताएं तो वह हाल ही में चल रहे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) 2024 में कर्नाटक टीम की कप्तानी करते हुए नजर आए थे। हालांकि, कर्नाटक क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में असफल रहा। टीम ने खेले सात मैचों में से केवल तीन में जीत हासिल कर पाई और ग्रुप बी कुल चौथे स्थान पर रही।

मयंक अग्रवाल के क्रिकेट करियर पर एक नजर

तो वहीं मयंक अग्रवाल के क्रिकेट करियर के बारे में आपको बताएं, तो वह काफी समय से भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे हैं। 33 वर्षीय खिलाड़ी ने साल 2022 में भारतीय टीम के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ सेडन पार्क में आखिरी टेस्ट मैच खेला था। टीम इंडिया के लिए खेले गए 21 टेस्ट मैचों में मयंक ने 41.33 की औसत से कुल 1488 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने पांच वनडे मैच भी खेले हैं, जिसमें उन्होंने 86 रन बनाए हैं।

हालांकि, अनुभवी खिलाड़ी के लिए आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन एक चौंकाने वाला ऑक्शन रहा। इस ऑक्शन में मयंक को खरीदने में किसी भी आईपीएल टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। मयंक को 127 आईपीएल मैच खेलने का अनुभव है, लेकिन इसके बाद भी उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला।

আরো ताजा खबर

‘जब मुझे यह रोल मिला, तो मैं बहुत खुश थी’ – टीम इंडिया की उप-कप्तान बनाए जाने पर दीप्ति शर्मा ने जताई खुशी

Deepti Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए तैयार है। इस सीरीज से पहले स्मृति मंधाना...

23 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. परविंदर अवाना को जूनियर चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भारत के पूर्व तेज गेंदबाज परविंदर अवाना को क्रिकेट सलाहकार समिति...

SM Trends: 23 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान टेम्बा बावुमा ने इंटरनेट पर खूब मनोरंजन किया। बावुमा का एक मजेदार वीडियो वायरल हुआ,...

IND W vs ZIM W 2026, 1st ODI: जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

IND W vs ZIM W 2026, 1st ODI: Zimbabwe opted to bat first (image via JioHotstar) 23 अक्टूबर, शुक्रवार को वडोदरा के कोटांबी के बीसीए स्टेडियम में इंडिया विमेन बनाम...