Skip to main content

ताजा खबर

मनदीप सिंह ने रचा इतिहास, SMAT में 100 से ज्यादा मैच खेलने वाले बने पहले खिलाड़ी

Mandeep Singh (Photo Source: X/Twitter)

भारत के बेहतरीन खिलाड़ी मनदीप सिंह ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में एक शानदार उपलब्धि अपने नाम की है। मनदीप पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 100 मैच खेले हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर दी।

यही नहीं अनुभवी बल्लेबाज पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के अलावा इंडियन प्रीमियर लीग में भी 100 से ज्यादा मैच खेले हैं। बता दें कि, मनदीप सिंह ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 में त्रिपुरा टीम की कप्तानी संभाली।

हालांकि, उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन इस सीजन में इतना अच्छा नहीं रहा था और उन्होंने 7 मैचों में सिर्फ दो में ही जीत दर्ज की थी, जबकि पांच में टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

मनदीप ने इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स की ओर से भाग लिया है। आईपीएल में मनदीप सिंह ने 111 मुकाबलों में 122.91 के स्ट्राइक रेट से 1706 रन बनाए हैं।

यह रहा मनदीप सिंह का इंस्टाग्राम पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mandeep Singh (@mandeeps12)

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मनदीप सिंह के बाद पारस डोगरा ने 92 मैच खेले हैं, जबकि आदित्य तारे ने भी 92 मुकाबलों में भाग लिया है। मनदीप सिंह ने टीम इंडिया की ओर 3 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 43.5 के औसत और 119.18 के स्ट्राइक रेट से 87 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 52 रन का है।

भारतीय घरेलू क्रिकेट में मनदीप सिंह का प्रदर्शन हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 के सेमीफाइनल मैच शुरू हो चुके हैं। मुंबई ने पहले सेमीफाइनल मैच में बड़ौदा को मात दी है। अब दूसरा सेमीफाइनल मैच दिल्ली और मध्य प्रदेश के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का फाइनल मैच 15 दिसंबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला पहला टी20 मुकाबला तय...

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...

बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी कम नहीं हुआ...

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...