Skip to main content

ताजा खबर

‘मजाक हैं जसप्रीत बुमराह’- पर्थ टेस्ट के बाद पूर्व इंग्लिश गेंदबाज का चौंकाने वाला बयान

‘मजाक हैं जसप्रीत बुमराह’- पर्थ टेस्ट के बाद पूर्व इंग्लिश गेंदबाज का चौंकाने वाला बयान

Jasprit Bumrah (Photo Source: Getty Images)

पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में भारत ने खराब शुरुआत से उबरते हुए ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से मात दी। उस टेस्ट मैच की दोनों पारियों को मिलाकर बुमराह ने 8 विकेट अपने नाम किए और इसके लिए उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मुकाबले में भारत ने चार दिनों के भीतर शानदार जीत हासिल कर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

उस मैच में शानदार गेंदबाजी को देखने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज स्टीवन फिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की है। फिन ने उनकी जमकर तारीफ की और यहां तक कहा कि वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं।

स्टीवन फिन ने की Jasprit Bumrah की तारीफ

TNT Sports पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक के साथ बात करते हुए स्टीवन फिन ने कहा कि, “जायसवाल ने शानदार 161 रन बनाए, लेकिन जिस खिलाड़ी को देखना मुझे पसंद है. वह हैं जसप्रीत बुमराह। मुझे लगता है कि वह वास्तव में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। ईमानदारी से कहूं तो मुझे कभी कभी लगता है कि उनके जैसी गेंदबाजी क्या मजाक है! आप उन्हें गेंदबाजी करते हुए देखते हैं और आप बस सोचते हैं कि मुझे खुशी है कि मुझे बल्लेबाजी करने मैदान पर नहीं उतरना है।”

उन्होंने आगे कहा कि, ”मुझे आश्चर्य हुआ कि भारत वहां (ऑस्ट्रेलिया) गया और उसने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया, जहां आमतौर पर जाकर क्रिकेट खेलना बहुत कठिन होता है। पर्थ, मुझे पता है कि यह WACA नहीं है; मैं जानता हूं कि यह नया स्टेडियम है, लेकिन फिर भी, ऐतिहासिक रूप से, ऑस्ट्रेलिया वहां ज्यादा मैच नहीं हारा है। मुझे लगा कि भारत ने वहां बहुत बहादुरी के साथ प्रदर्शन किया है।”

आपको बता दें कि, बुमराह के पास अब SENA देशों में 27 टेस्ट मैचों में 22.55 के प्रभावशाली औसत के साथ 118 विकेट हैं, जिसमें उनका करियर सर्वश्रेष्ठ (6/33) प्रदर्शन भी शामिल है। उन्होंने इस दौरान 7 बार पांच विकेट हॉल किया है, जोकि कपिल देव के बराबर है। उनके बाद बीएस चंद्रशेखर और जहीर खान (छह-छह), और बिशन सिंह बेदी और अनिल कुंबले (पांच-पांच) हैं।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...