
Rohit Sharma & Virat Kohli (Photo Source: X)
हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली करारी हार के बाद भारतीय टीम की जमकर आलोचना हो रही है। इस हार के बाद कई पूर्व क्रिकेटर्स ने टीम में बदलाव के सुझाव दिए हैं, जबकि कईयों ने मौजूदा क्रिकेटर्स को घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए कहा है। न्यूजीलैंड ने पिछले सप्ताह मुंबई में तीसरा टेस्ट मैच25 रन से जीतकर तीन मैचों की सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया।
भारतीय टीम घरेलू सरजमीं पर कम से कम तीन मैचों की सीरीज में पहली बार 0-3 से हारी है। भारत के सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली इस वक्त खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं और उसको ध्यान में रखते हुए मोहम्मद कैफ का मानना है कि इन खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी में खेलना चाहिए।
मोहम्मद कैफ ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को दी रणजी खेलने की सलाह
एक्स पर शेयर एक वीडियो में मोहम्मद कैफ ने कहा, ”बिल्कुल, उन्हें फॉर्म चाहिए और उन्हें वहा घंटों बल्लेबाजी करने की जरूरत है। अगर वे शतक बनाते हैं, तो इससे उन्हें बहुत लाभ होगा और मनोबल बढ़ेगा। इसलिए जो भी सोचता है कि वे रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और उन्हें खेलने का पर्याप्त समय नहीं मिला है, उन्हें 100 प्रतिशत घरेलू क्रिकेट में खेलना चाहिए। भूल जाइए कि आप बड़ी कार में ट्रैवेल करते हैं और फ्लाइट्स में और वहां पर आपको वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं मिलेगा। अगर आपको फॉर्म चाहिए, तो आपको प्रयास करना होगा।”
कैफ ने आगे कहा, ”मैं आपको यहां ऋषभ पंत की याद दिलाता हूं। उन्होंने गाबा में विजयी रन बनाया, लेकिन वह उस दौरे में न तो वनडे और न ही टी20 टीम का हिस्सा थे। वह टेस्ट सीरीज के लिए सिर्फ वहां गए। जहां ऋद्धिमान साहा ने उनसे पहले खेला। लेकिन जब भारत 36 रन पर ऑल आउट हुआ और हम मैच हार गए, तो पंत को शामिल किया गया।
लेकिन याद रखिए, पंत ने उस दौरे में एक अभ्यास मैच खेला था, जो कथित तौर पर गुलाबी गेंद से खेला गया मैच था, और उसमें शतक बनाया था, जिसके बाद उन्हें अंतिम एकादश में शामिल किया गया था, इसलिए वह एक बिल्कुल अलग खिलाड़ी के रूप में उभरे।”
“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल
ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग
BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड
चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

