Skip to main content

ताजा खबर

“भारत रातों-रात खराब टीम नहीं सकती”- रोहित शर्मा के सपोर्ट में बोले कीवी कप्तान लैथम

Rohit Sharma & Tom Latham (Photo Source: X)

शनिवार, 26 अक्टूबर को ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम रोहित शर्मा के सपोर्ट में सामने आए हैं। मैच के बाद हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में लैथम ने कहा कि भारत रातों-रात खराब टीम नहीं बन गया। न्यूजीलैंड ने पुणे में भारत को 113 रनों से हराकर 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है। हार के साथ, भारत पर अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने का खतरा मंडरा रहा है।

लैथम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित का बचाव किया और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि 1 नवंबर से मुंबई में शुरू होने वाले सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में भारत अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगा। लैथम ने कहा कि तीसरे दिन मैच काफी तेजी से हुआ। ऐसा लग रहा था कि भारत तीसरे दिन अपना बेस्ट प्रदर्शन देते हुए इस टेस्ट मैच में वापसी करना चाहेगा।

रोहित शर्मा ने सपोर्ट में सामने आए टॉम लैथम

टॉम लैथम ने कहा कि, जिस तरह यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा और शुभमन गिल आए और उन्होंने बल्लेबाजी की इससे हम दबाव में आ गए थे। हमें पता था कि 10 विकेट चटकाना आसान नहीं होगा। हालांकि, भारतीय टीम को जल्द ही समेटना सही रहा, लेकिन आपको मानना होगा कि भारत एक बेहतरीन टीम है। कुछ मैचों के बाद वह रातोंरात खराब टीम नहीं सकती। उनकी टीम में एक से 15 तक कई मैच विजेता खिलाड़ी हैं। उम्मीद है कि वे मुंबई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

कीवी कप्तान ने आगे कहा कि, पहले दोनों टेस्ट मैच में टॉस का फैसला उनके पक्ष में रहना महत्वपूर्ण रहा। लाथम ने कहा, हमने भारत पर हावी होने की शैली अपनाई। हम उन्हें शुरू में ही झटका देने में सफल रहे। इसके अलावा टॉस का फैसला भी हमारे अनुकूल रहा। इसने वास्तव में हमारे लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

हम उनके सामने कड़ी चुनौती पेश करना चाहते थे और शुरू में उन्हें झटका देना चाहते थे जिसमें हम सफल रहे। हमने बल्लेबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन किया जो वास्तव में महत्वपूर्ण रहा। हमारे गेंदबाजों ने बहुत अच्छा खेल दिखाया। उनका इस तरह का प्रदर्शन देखकर बहुत अच्छा लगा।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...