Skip to main content

ताजा खबर

भारत या ऑस्ट्रेलिया- कौन जीतेगा इस साल खेले जाने वाला बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी?

भारत या ऑस्ट्रेलिया- कौन जीतेगा इस साल खेले जाने वाला बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी?

IND vs AUS (Photo Source: Twitter)

IND vs AUS Test Series: भारतीय टीम के लिए यह साल काफी अहम रहने वाला है क्योंकि इस साल भारत बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगा। यह सीरीज वरोडलद तीसत चैंपियनशिप के नजरिए से बेहद ही महत्वपूर्ण है। साथ ही यह सीरीज भारतीय टीम के लिए एक परीक्षा है।

गौरतलब है कि, भारतीय टीम ने पिछले दो दौरों में ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाई है। इसलिए भारतीय टीम की कोशिश इस सीरीज को जीतकर हैट्रिक पूरी करने की होगी। बता दें कि, सीरीज का पहला मैच पर्थ में खेला जाएगा, इसके बाद एडिलेड, ब्रिस्बेन, मेलबर्न और सिडनी में बाकी मैच खेले जाएंगे।

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को लेकर रिकी पोंटिंग की भविष्यवाणी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने में अभी 3 महीने का समय बाकी है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने अभी से ही भविष्यवाणियों का पुल बनाना शुरू कर दिया है। रिकी पोंटिंग के मुताबिक भारतीय टीम ने पिछली 2 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को हराया था, लेकिन इस बार ऑस्ट्रेलिया यह सीरीज जीतेगा।

ऑस्ट्रेलिया 3-1 से जीतेगा

भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। पोंटिंग ने इस सीरीज को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उनके मुताबिक ऑस्ट्रेलिया सीरीज 3-1 से जीतेगी। इस सीरीज के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा-

“यह दोनों टीमों के बीच रोमांचक सीरीज होगी। मुझे लगता है कि जब ऑस्ट्रेलिया अपने ही घर पर भारत के खिलाफ खेलेगा तो इस बार मंजर कुछ और होगा।

इस सीरीज के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा-

“5 टेस्ट मैचों की सीरीज एक बार फिर से शुरू हो गई है, जो खुशी की बात है। पिछले कुछ सालों में सिर्फ 4 टेस्ट मैच खेले गए थे। इसलिए हर कोई उत्साहित है। यह पता नहीं है कि ड्रॉ मैचों की संख्या बढ़ेगी या नहीं। लेकिन मैं साफ तौर पर यह नहीं कहूंगा कि ऑस्ट्रेलिया जीतेगा। कभी-कभी मैच ड्रा हो जाएंगे और कभी-कभी मौसम की मार पड़ेगी। इसलिए मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया सीरीज 3-1 से जीतेगा। भारत 1 टेस्ट जीतेगा और बाकी 1 टेस्ट ड्रॉ पर खत्म होगा।”

আরো ताजा खबर

SM Trends: 28 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) दक्षिण अफ्रीका के मार्को जानसेन ने आईसीसी टेस्ट ऑलराउंडर और बॉलिंग रैंकिंग में नंबर 1 स्थान हासिल करके एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की...

ICC कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने पर हारिस रऊफ पर गिरी गाज; लगा जुर्माना, मिली ऑफिशियल वॉर्निंग

ICC penalises Haris Rauf for Code of Conduct violation during England clash (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच के...

IND W vs ZIM W 2026, 3rd ODI: जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, भारत ने किए 3 बदलाव; देखें प्लेइंग XI

IND W vs ZIM W 2026, 3rd ODI: Zimbabwe opted to bat first (image via X) 28 अक्टूबर, शुक्रवार को वडोदरा के कोटांबी के बीसीए स्टेडियम में इंडिया विमेन बनाम...

‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’ – जब स्टेडियम में वैभव से टकराईं ‘बलिया वाली दीदी’, देखें वायरल वीडियो

Vaibhav Sooryavanshi sweet video goes viral after fan from Ballia offers him motherly advice at stadium (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारत के युवा और प्रतिभाशाली बल्लेबाज वैभव...