Skip to main content

ताजा खबर

भारत-बांग्लादेश के क्रिकेट रिश्ते फिर से लौट सकते हैं पटरी पर, BCB अगस्त में सीरीज होस्ट करने के मूड में 

भारत-बांग्लादेश के क्रिकेट रिश्ते फिर से लौट सकते हैं पटरी पर, BCB अगस्त में सीरीज होस्ट करने के मूड में 

IND vs BAN (Image Credit- Twitter X)

भारत और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच द्विपक्षीय सीरीज का इंतजार कर रहे क्रिकेट फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। बता दें कि बांग्लादेश क्रिकेट कमिटी (BCB) के मीडिया चेयरमैन आसिफ रब्बानी (Asif Rabbani) को उम्मीद है कि इस साल अगस्त-सितंबर में बांग्लादेश भारत की व्हाइट बाॅल सीरीज की मेजबानी कर सकती है।

गौरतलब है कि पिछले दो सालों में भारत और बांग्लादेश के क्रिकेट कैलेंडर शेड्यूल में एक-दूसरे देश का दौरा शामिल था। हालांकि, दोनों देशों की सरकारों के बीच चल रहे गतिरोध के चलते इन सीरीज को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और बीसीसीआई ने अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया था।

इससे पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने जानकारी दी थी कि अगस्त-सितंबर में भारत की मेजबानी की जा सकती है। जिसके वनडे मैच 1, 3 और 6 सितंबर जबकि टी20 मैच 9, 12 और 13 सितंबर को खेले जाएंगे। बांग्लादेश दौरे के लिए भारत 28 अगस्त को बांग्लादेश रवाना होगी।

आसिफ रब्बानी की बड़ी प्रतिक्रिया

क्रिकबज के हवाले से हाल में ही बीसीबी के मीडिया चेयरमैन ने कहा- हमें पूरा भरोसा है कि हम तय शेड्यूल के मुताबिक भारत की मेजबानी कर पाएंगे। हमने भारत के दौरे समेत आने वाली कुछ घरेलू सीरीज के मीडिया अधिकारों के लिए EOI (रुचि की अभिव्यक्ति) जारी कर दी है और हमें संभावित बोलीदाताओं से अच्छी प्रतिक्रिया की उम्मीद है। भारत जैसी शीर्ष टीम के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज खेलने के फायदों से हर कोई अच्छी तरह वाकिफ है और संकेत सकारात्मक हैं।

दूसरी ओर, बीसीबी के उम्मीद जताने के बावजूद, जब बीसीसीआई से इस दौरे को लेकर संपर्क किया गया तो उनकी ओर से कोई भी औपचारिक जबाव नहीं आया है। हालांकि, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को उम्मीद है कि ब्रॉडकास्टर्स से मिलने वाला अच्छा रिस्पॉन्स इस दौरे के तय समय पर होने की संभावना को और मजबूत करेगा।

আরো ताजा खबर

शरीफुल इस्लाम ने 143 साल बाद रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Shoriful Islam (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज शरीफुल इस्लाम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज...

SL vs IND 2nd Test, Day 3: बारिश के चलते जल्दी समाप्त हुआ दिन का खेल, श्रीलंका अभी भी 238 रन से पीछे

SL vs IND 2nd Test, Day 3 highlights (image via getty) कोलंबो के सिंहालीज स्पोर्ट्स क्लब में श्रीलंका और भारत के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन...

ICC कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन के लिए प्रभात जयसूर्या पर गिरी गाज, मिली आधिकारिक फटकार और डिमेरिट अंक

Prabath Jayasuriya (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान श्रीलंकाई स्पिनर प्रभात जयसूर्या पर ICC ने कार्रवाई की है।...

25 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. एमसीए ने शिवाजी पार्क को विकसित करने और उसकी देखरेख करने की अनुमति के लिए बीएमसी को लेटर लिखा मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने...