Skip to main content

ताजा खबर

भारत बनाम पाकिस्तान या एशेज? जानें क्रिकेट की कौनसी राइवलरी है सबसे बड़ी 

IND vs PAK (Image Credit- Twitter X)
IND vs PAK (Image Credit- Twitter X)

भारत बनाम पाकिस्तान या फिर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाली एशेज सीरीज, इन दो क्रिकेट राइवलरी में से क्रिकेट की सबसे बड़ी राइवलरी कौनसी है इस बात को लेकर अक्सर क्रिकेट गलियारों में चर्चा होती रहती है। तो वहीं, आज इस खबर में हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं कि क्रिकेट की कौनसी राइवलरी सबसे बड़ी है।

भारत बनाम पाकिस्तान

भारत बनाम पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी की शुरुआत 1947 से मानी जाती है, जब देश का विभाजन हुआ था। अक्टूबर 1952 में इन दोनों टीमों के बीच हुए पहले क्रिकेट मैच के बाद से ही सामाजिक-राजनीतिक तनाव और एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ देखने को मिलती रही है।दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के कारण, दोनों टीमें 2012-13 के बाद से किसी द्विपक्षीय श्रृंखला में एक-दूसरे से नहीं भिड़ी हैं।

हालाँकि, आईसीसी (अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) और एसीसी (एशियाई क्रिकेट परिषद) ने अपने द्वारा आयोजित बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में उन्हें एक ही ग्रुप में रखने का ध्यान रखा है। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैचों के टिकट तुरंत बिक जाते हैं और जब भी भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होता है, दर्शकों की संख्या हमेशा बेतहाशा होती है।

दोनों देशों में क्रिकेट को बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। साथ ही दोनों देशों ने क्रिकेट जगत को कई सितारे दिए हैं। वर्तमान में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट राइवलरी को अगर दर्शकों की संख्या के मामले में सबसे बड़ी राइवलरी कहें तो कोई बड़ी बात नहीं होगी।

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया एशेज सीरीज

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज में होने वाली राइवलरी, क्रिकेट की सबसे पुरानी क्रिकेट राइवलरी है, जिसकी शुरुआत 1882-83 में हुई थी। साल 1882 में पहली बार इंग्लैंड धरती पर ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को परास्त किया था, जिसके बाद इंग्लैंड को मरा हुआ या राख घोषित कर दिया गया था। इसके बाद, हर एशेज सीरीज में इंग्लैंड इसी राख की साख के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलते हुई नजर आती है।

हालांकि, एशेज सीरीज की राइवलरी क्रिकेट की सबसे पुरानी राइवलरी है, लेकिन दर्शकों की संख्या के मामले में यह भारत बनाम पाकिस्तान को अभी तक पीछे नहीं छोड़ पाई है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने इन राइवलरी को लेकर कहा- चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच खेलों का सबसे बड़ा उत्सव है, यहां तक ​​कि एशेज भी इसकी बराबरी नहीं कर सकती।

साथ ही पूर्व दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने स्पोर्ट्स कैफे के साथ एक इंटरव्यू में कहा था- भारत बनाम पाकिस्तान राइवलरी बहुत बड़ी है, और यह एशेज से भी बड़ी है।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 17 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) मोहम्मद शमी ने एक ऐसा प्रदर्शन किया, जिस पर बोर्ड ऑफ कंट्रोल फ़ॉर क्रिकेट इन इंडिया की सिलेक्शन कमिटी भी ध्यान देगी। उन्होंने पेस...

17 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. T20 WC 2026, NZ vs CAN: न्यूजीलैंड ने कनाडा को 8 विकेट से दी शिकस्त, सुपर 8 के लिए किया क्वालीफाई न्यूजीलैंड ने...

NZ vs CAN: ग्लेन फिलिप्स को उनकी 76* की जबरदस्त पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया

NZ vs CAN, T20 WC 2026: Glenn Philips (image via getty) युवराज समरा की सेंचुरी बेकार गई और न्यूजीलैंड ने चेन्नई में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच में कनाडा...

IND vs NED: बल्लेबाजों के लिए मददगार होगी अहमदाबाद की पिच, मौसम और पिच रिपोर्ट पर डालें एक नजर

IND vs NED, T20 WC 2026: Pitch and weather report (image via getty) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर 36 में भारत का सामना नीदरलैंड से अहमदाबाद के...