

महिला एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच, 5 सितंबर को दुबई में एक रोमांचक मुकाबला काफी खास होने वाला है। इस मैच में दोनों टीमों की नजर सिर्फ जीत पर नहीं होगी, बल्कि कई खिलाड़ियों के पास व्यक्तिगत रिकॉर्ड बनाने का भी मौका है। भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना के अलावा, पाकिस्तान की मुनीबा अली भी इस मुकाबले में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकती हैं।
हरमनप्रीत के नाम जुड़ सकता है बड़ा रिकॉर्ड
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के लिए यह मुकाबला ऐतिहासिक हो सकता है। पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरते ही वह टी20 इंटरनेशनल में 150 मैचों में कप्तानी करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन सकती हैं। यह उपलब्धि उनके लंबे और सफल अंतरराष्ट्रीय करियर में एक और बड़ी उपलब्धि होगी।
स्मृति मंधाना की नजर नंबर-1 पर
स्मृति मंधाना (4681) के पास महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बनने का शानदार मौका है। वह इस रिकॉर्ड से ज्यादा दूर नहीं हैं। पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी पारी खेलने पर मंधाना न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स (4758) को पीछे छोड़ सकती हैं। मंधाना लंबे समय से भारतीय महिला टीम की सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल रही हैं। ऐसे में इस मुकाबले में उनके प्रदर्शन पर भी सभी की नजर रहेगी।
पाकिस्तान की सलामी बल्लेबाज मुनीबा अली के पास भी खास रिकॉर्ड बनाने का मौका है। अगर वह इस मैच में 30+ रनों की पारी खेलती हैं, तो एक कैलेंडर वर्ष में पाकिस्तान के लिए महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन सकती हैं। टी20 एशिया कप में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड काफी बेहतर रहा है।
दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए मुकाबलों में भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है। ऐसे में भारत रिकॉर्ड बरकरार रखते हुए जीत हासिल करना चाहेगा, जबकि पाकिस्तान की टीम इस बार बेहतर प्रदर्शन के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
ये भी पढ़ें – ‘भारत हमेशा एक कदम आगे’ महिला एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले दीप्ति शर्मा का बोल्ड बयान
Women’s Asia Cup 2026: एशिया कप में हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, वर्ल्ड क्रिकेट में अब तक कोई नहीं कर पाया ऐसा
Women’s Asia Cup 2026: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
BCCI Review Meeting: खिलाड़ियों की थकान और चोटों पर बड़ा फैसला, SENA दौरों से पहले फिर लौटेंगे वॉर्म-अप मैच
‘उम्र सिर्फ एक नंबर है…’ : मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी पर बोले ईशान किशन

