Skip to main content

ताजा खबर

भारत-पाकिस्तान महामुकाबले पर बारिश का साया, जानें कैसा रहेगा न्यूयॉर्क का मौसम

भारत-पाकिस्तान महामुकाबले पर बारिश का साया जानें कैसा रहेगा न्यूयॉर्क का मौसम

India v Pak (Image Source: Twitter)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच इस टूर्नामेंट का हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। ग्रुप ए के इस मैच में जीतने वाली टीम की स्थिति मजबूत हो जाएगी। भारत ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में पांच जून को आयरलैंड को इसी मैदान पर हराया था। वहीं पाकिस्तान को गुरुवार को डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में टी20 विश्व कप के सबसे बड़े उलटफेर में से एक में सहमेजबान अमेरिका ने सुपर ओवर में हराकर चौंका दिया था।

टूर्नामेंट में अब तक हर मैच पर बारिश का खतरा लगातार मंडराता रहा है, खासकर उन मैचों पर जो अमेरिका में खेले जा रहे हैं। ऐसे में फैंस को अब ये चिंता सता रही है कि भारत-पाकिस्तान मुकाबले के दौरान न्यूयॉर्क का मौसम कैसा रहेगा। कहीं बारिश इस मैच का मजा किरकिरा तो नहीं कर देगी। तो हम आपको बता दें कि, भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले बड़े मुकाबले में बारिश की कम संभावना है।

IND vs PAK Weather Forecast: भारत-पाकिस्तान मैच पर बारिश का साया

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, मैच सुबह 10:30 बजे (भारतीय समयानुसार रात 8 बजे) शुरू होगा। मौसम विभाग के मुताबिक, टॉस के वक्त 40% से 50% बारिश की संभावना है, जो दोपहर 1 बजे कम होकर 10% हो जाएगी और फिर शाम 3 बजे 40% तक वापस चली जाएगी। बारिश भारत और पाकिस्तान मैच में अहम भूमिका निभा सकती है क्योंकि दोनों टीमें अभी भी इस नए मैदान के हालातों को समझने की कोशिश कर रही हैं।

अगर मौसम की भविष्यवाणी पर भरोसा करें, तो रविवार 9 जून को 42% बारिश होने की संभावना है। तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और ह्यूमिडिटी 58% रहेगी। बारिश की वजह से टॉस में देरी हो सकती है, लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक मैच समय पर ही खेला जा सकता है।

न्यूयॉर्क में पहले हुए भारत-आयरलैंड मैच में भारत ने आयरलैंड को सिर्फ 96 रनों पर समेट दिया था। श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच भी कम स्कोर वाला मैच हुआ था, जिससे साफ तौर पर ये पता चलता है कि न्यूयॉर्क की नई पिच गेंदबाजों को मदद कर रही है।

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...