Skip to main content

ताजा खबर

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty)
Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty)

India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू दौरे के लिए टीम की घोषणा कर दी है। शुभमन गिल के हाथों में वनडे टीम की कमान होगी, जबकि श्रेयस अय्यर टी20 टीम की कमान संभालेंगे। वेस्टइंडीज के भारत दौरे की शुरुआत 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेले जाने वाले पहले वनडे मैच से होगी। इसके बाद पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज की शुरुआत 6 अक्टूबर को लखनऊ में होगी।

साथ ही वेस्टइंडीज के खिलाफ व्हाइट बाॅल टीमों के साथ-साथ, बीसीसीआई ने जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 (जो 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलेंगे) के लिए भी एक अपडेटेड टीम जारी की है। वरुण चक्रवर्ती साइड स्ट्रेन की वजह से एशियन गेम्स से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह विप्रज निगम को शामिल किया गया है।

इसके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी को एशियन गेम्स की टीम से हटा दिया गया है और उनकी जगह उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में जगह मिली है। तो वहीं, पंजाब के ऑलराउंडर नमन धीर और जम्मू-कश्मीर के सीम बॉलर आकिब नबी को पहली बार वनडे टीम में जगह दी गई है।

वेस्टइंडीज के भारत दौरे के लिए भारतीय टीम

भारतीय वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जयसवाल, नमन धीर

भारतीय टी20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाॅशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव

जापान T20I और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर और विप्रज निगम

ये भी पढ़ें – ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...

संजय मांजरेकर ने भारतीय टीमों पर जताया भरोसा, Asian Games में गोल्ड की उम्मीद

Sanjay Manjrekar (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट मुकाबलों को लेकर भारतीय टीमों से काफी उम्मीदें हैं। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर...