Skip to main content

ताजा खबर

भारत ने रचा एक और इतिहास, एक कैलेंडर ईयर में ऐसा करने वाली पहली टीम बनी

Team India (Photo Source: Getty)

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2024 उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। इस साल टीम इंडिया ने टी-20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया, उन्होंने इसी साल टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जीतकर अपने ICC ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया। ऐसे में अब टीम इंडिया ने इस साल एक कारनामा किया है और उन्होंने टी-20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी-20 में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 219 रन का स्कोर बनाया। यह 2024 में टी20 मैचों में भारत की आठवीं 200 से अधिक का स्कोर बनाया। यह एक कैलेंडर ईयर में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे ज्यादा 200+ स्कोर है। यह एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड है, इससे पहले कोई भी टीम आज तक ऐसा नहीं कर पाई है।

SA vs IND: तीसरे टी-20 मैच का कुछ ऐसा रहा हाल

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी, भारत की शुरुआत खराब रही। टीम ने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर संजू सैमसन का विकेट गंवाया। संजू बिना खाता खोले आउट हुए। अभिषेक शर्मा 25 गेंद में 50 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक और तिलक के बीच 107 रन की साझेदारी हुई।

कप्तान सूर्यकुमार यादव 4 गेंद में एक रन ही बना सके। हार्दिक पांड्या 18 रन बनाकर आउट हुए। रिंकू 13 गेंद में 8 रन ही बना सके। रमनदीप 6 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए। पहले मैच में भारत ने 61 रनों से जीत हासिल की थी, जबकि दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका ने शानदार वापसी करते हुए 3 विकेट से मैच अपने नाम किया था।

220 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम की शुरुआत अच्छी रही। रीजा और रयान के बीच पहले विकेट के लिए 27 रन की साझेदारी हुई। रिकेल्टन 15 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए। रीजा ने 13 गेंद में 21 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स 12 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। एडन मार्करम ने 18 गेंद में 29 रन का योगदान दिया।

डेविड मिलर 18 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए। हेनरिक क्लासेन ने 22 गेंद में 41 रन बनाए। मार्को यानसेन 17 गेंद में 54 रन की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए। गेराल्ड दो और एंडिले 5 रन बनाकर नाबाद लौटे।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND: इंग्लैंड ने भारत को 5वें मैच में 56 रनों से हराया, 4-0 से जीती टी20आई सीरीज 

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी व पांचवां मैच साउथम्पटन के द रोज बोल मैदान पर...

‘इसकी वजह से मेरे पिता की हालात में सुधार हुआ’ टीम इंडिया में चयन के बाद छलका प्रभसिमरन सिंह दर्द

Prabhsimran singh (Image credit Twitter – X) पंजाब के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह के लिए, जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया में चयन किसी सपने के सच होने से कम...

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम के लिए बुरी खबर आई सामने, ये खिलाड़ी हुआ बाहर 

Team India (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। फिलहाल, भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20आई सीरीज खेली जा रही है।...

ENG vs IND: 5वें टी20 मैच भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, किए 2 बदलाव, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी व पांचवां मैच साउथम्पटन के द रोज बोल मैदान पर...