Skip to main content

ताजा खबर

भारत ने एकतरफा मुकाबले में अफगानिस्तान को दी मात, सूर्यकुमार और बुमराह ने अपनी टीम की जीत में निभाई अहम भूमिका

Team India (Pic SOurce-X)

आज यानी 20 जून को खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बेहतरीन मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 47 रनों से हराया। इस मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। अफगानिस्तान अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 181 रन बनाए। भारत की ओर से शानदार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने धाकड़ बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 53 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने अफगानिस्तान के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया।

सूर्यकुमार यादव के अलावा हार्दिक पांड्या ने 32 रनों का योगदान दिया जबकि विराट कोहली 24 रन बनाकर आउट हो गए। ऋषभ पंत ने 20 रनों की पारी खेली जबकि अक्षर पटेल ने 12 रन बनाए। रोहित शर्मा एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 8 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

अफगानिस्तान की ओर से कप्तान राशिद खान ने चार ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि फजलहक फारूकी ने चार ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। नवीन उल हक ने एक विकेट अपने नाम किया।

भारतीय गेंदबाजों ने दिखाया कमाल का प्रदर्शन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम 134 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से Azmatullah Omarzai ने 26 रनों की पारी खेली। वो इस मैच में अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। नजीबुल्लाह जादरान ने 19 रनों का योगदान दिया जबकि मोहम्मद नबी 14 रन बनाकर आउट हो गए। आर. गुरबाज ने 11 रन बनाए।

भारत की ओर से सभी गेंदबाजों ने काफी अच्छी गेंदबाजी की। जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में सात रन देकर तीन विकेट झटके जबकि अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में 36 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। कुलदीप यादव ने दो विकेट अपने नाम किए जबकि अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा ने 1-1 विकेट झटका।

Team effort so far #INDvsAFG pic.twitter.com/miMNie3Z0R

— Raja Babu (@GaurangBhardwa1) June 20, 2024

Jasprit Bumrah (4-1-7-3) 💥🐐#INDvsAFG pic.twitter.com/aplzvQ5rT8

— 𝑺𝒉𝒆𝒃𝒂𝒔 (@Shebas_10dulkar) June 20, 2024

Team india today #INDvsAFG pic.twitter.com/UmEaOZ0rhU

— Desi Bhayo (@desi_bhayo88) June 20, 2024

Virat Kohli 🤦#IndvsAfg pic.twitter.com/F4gEwCwK8M

— Gagan🇮🇳 (@1no_aalsi_) June 20, 2024

#INDvsAFG
Surya Kumar yadav 🔥 pic.twitter.com/2k2dmCsqMu

— theboysthing_ (@Theboysthing) June 20, 2024

Rohit Sharma as a captain in ICC tournaments:

W, W, L, W, W, L, L, W, W, W, W, W, W, W, W, W, W, L, W, W, W, NR, W.

Captain Rohit Sharma 🫡 #INDvsAFG pic.twitter.com/Rqq0ee52el

— KrrishnaX (@Krrishnahu) June 20, 2024

🇮🇳India dominates Afghanistan in the Super 8 of the #T20WorldCup 2024, securing a 47-run victory! 🔥🏆

Stellar performances by the team, showcasing their prowess on the global stage. #INDvsAFG pic.twitter.com/UifQiIMgFT

— Deepak. (@DCricketFan) June 20, 2024

India जीत गया 🇮🇳#IndVsAfganistan#INDvsAFG pic.twitter.com/nJ4DJIp8U4

— और सुनाओ ? (@rjartist4) June 20, 2024

Boom Boom Bumrah supermacy 🔥 ❤️❤️❤️❤️❤️#INDvsAFG pic.twitter.com/eJVRwgXr6n

— झा A सोनू (@AsonuSaharsa) June 20, 2024

INDIA DEFEATED AFGHANISTAN BY 47 RUNS…!!!!#INDvsAFG #TeamIndia #t20iwc pic.twitter.com/JOSBmF1ais

— Ashisha Singh Rajput (@ashisha_rajput) June 20, 2024

 

আরো ताजा खबर

Virat Kohli की बेमिसाल इंटेंसिटी ने बदला भारतीय टीम के फील्डिंग का स्तर: पूर्व भारतीय फील्डिंग कोच

How Virat Kohli Transformed India’s Fielding Culture, Reveals T Dilip (image via X) T Dilip on Virat Kohli fielding: भारत के फील्डिंग कोच के तौर पर अपने लगभग पांच साल...

IRE vs AFG: आयरलैंड पर रोमांचक जीत के साथ अफगानिस्तान ने 2027 ODI WC के लिए किया क्वालीफाई

Rashid Khan Stars as Afghanistan Seal 2027 World Cup Spot (image via X) Afghanistan qualify for 2027 World Cup: सोमवार, 10 अगस्त को बेलफास्ट में खेले गए रोमांचक तीसरे वनडे...

पतले दिखने के लिए वजन घटाने वाले इंजेक्शन ले रहे हैं कई भारतीय क्रिकेटर्स? सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

Several Indian Cricketers Reportedly Using Weight-Loss Injections to Look Leaner (image via X) Indian cricketers weight loss injections: भारतीय क्रिकेट से जुड़ी एक नई खबर के अनुसार, हालिया रिपोर्ट्स में...

11 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via X) 1. इसका स्वाद जितना ज्यादा चखेंगे, उतना ही ज्यादा वहां जाना चाहेंगे: जेमिमा रोड्रिग्ज का लक्ष्य पहली चैंपियंस ट्रॉफी जीतना है जिओहॉटस्टार की...