Skip to main content

ताजा खबर

भारत दौरे के लिए वेस्टइंडीज ने की टीम की घोषणा, हेटमायर को आराम तो पूरन को पहली बार मिला मौका

भारत दौरे के लिए वेस्टइंडीज ने की टीम की घोषणा, हेटमायर को आराम तो पूरन को पहली बार मिला मौका

Shimron Hetmyer (Image credit Twitter – X)

वेस्टइंडीज ने भारत दौरे के लिए अपनी वनडे और टी20 टीम का ऐलान कर दिया है। वनडे सीरीज से शिमरोन हेटमायर को आराम दिया गया है। उन्हें कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) के बाद रिकवरी के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज 27 सितंबर से शुरू होगी और 3 अक्टूबर तक चलेगी। हालांकि, हेटमायर टी20 सीरीज के लिए टीम से जुड़ेंगे।

कमिल पूरन को पहली बार मिला मौका

टी20 टीम में युवा बल्लेबाज कमिल पूरन को पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चुना गया है। उन्होंने सेंट लूसिया किंग्स के लिए अपने पहले CPL सीजन में शानदार प्रदर्शन किया। पूरन ने 8 मैचों में 273 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 159.34 रहा।

उनके अलावा क्वेंटिन सैम्पसन और कीमो पॉल की भी टी20 टीम में वापसी हुई है। ऑलराउंडर जेसन होल्डर को टी20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है। वह लंबे समय से वेस्टइंडीज की टी20 टीम का अहम हिस्सा रहे हैं।

वनडे टीम में 19 साल के ज्वेल एंड्रयू को शामिल किया गया है। उन्होंने पिछले महीने सर्जरी के बाद रिहैबिलिटेशन जारी रखा हुआ है। वहीं, जॉन कैंपबेल की भी वनडे टीम में वापसी हुई है। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली दो वनडे मैचों में चोट के कारण नहीं खेल पाए थे।

भारत दौरे की शुरुआत 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में पहले वनडे से होगी। दूसरा वनडे 30 सितंबर को खेला जाएगा। वेस्टइंडीज अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप के लिए सीधे क्वालिफाई नहीं कर पाएगा और उसे क्वालिफायर मुकाबलों से गुजरना होगा।

वेस्टइंडीज के मुख्य कोच डैरेन सैमी ने कहा कि भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खेलना उनकी टीम के लिए अपनी कमियों को सुधारने और युवा खिलाड़ियों को महत्वपूर्ण भूमिकाओं के लिए तैयार करने का अच्छा मौका है। टीम का लक्ष्य 2027 विश्व कप के लिए मजबूत तैयारी करना है।

भारत दौरे के लिए वेस्टइंडीज की वनडे टीम: शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, अमीर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, विटेल लॉज, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स

भारत दौरे के लिए वेस्टइंडीज की टी20 टीम: शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, शिमरन हेटमायर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर

ये भी पढ़ें – Asian Games 2026: बांग्लादेश को 114 रनों से पटखनी देकर फाइनल में भारत, अब श्रीलंका से होगा गोल्ड मेडल मैच

আরো ताजा खबर

हैरी ब्रूक ने वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास, शुभमन गिल को पीछे छोड़ बने सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी

Harry Brook (Image Credit- Twitter X) हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने जब से व्हाइट बाॅल क्रिकेट में इंग्लैंड टीम की कमान संभाली है, तब से वह अलग तरह की फाॅर्म...

पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने किया बड़ा खुलासा, बोले “ग्रेग चैपल ने टीम इंडिया में फूट डाली, खिलाड़ियों को आपस में लड़वाया”

Greg Chappell and Harbhajan Singh (Image Credit- Twitter X) हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने पूर्व भारतीय कोच ग्रेग चैपल के...

NZ vs IND 2026: भारत ने 4 विकेट से जीता पहला टी20आई मैच, संजू सैमसन ने जड़े 67 रन

NZ vs IND 2026, 1st T20I (image via getty) 22 अक्टूबर, गुरुवार को क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड...

22 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026: भारत ने 4 विकेट से जीता पहला टी20आई मैच, संजू सैमसन ने जड़े 67 रन 22 अक्टूबर, गुरुवार...