Skip to main content

ताजा खबर

“भारत जाओ और वहीं उन्हें मारके आओ”- Shoaib Akhtar ने चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर दिया बड़ा बयान

“भारत जाओ और वहीं उन्हें मारके आओ”- Shoaib Akhtar ने चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर दिया बड़ा बयान
Team India and Shoaib Akhtar. (Image Source: X)

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाली ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर चल रही चर्चाओं पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चैंपियंस ट्रॉफी का मेजबान है, लेकिन टूर्नामेंट के हाइब्रिड मॉडल पर आयोजित होने की उम्मीद है। पीसीबी भी कुछ शर्तों के साथ इसके लिए राजी हो गया है।

PCB ने ज्यादा रेवेन्यू शेयर और भारत में आयोजित होने वाले ICC इवेंट्स के लिए भी हाइब्रिड मॉडल ही रखने की डिमांड की है। इस पर अब शोएब अख्तर ने कहा है कि PCB जो डिमांड कर रही है वो ठीक है, लेकिन पाकिस्तान को भारत जाना चाहिए और उन्हीं वहीं मारकर आना चाहिए।

चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर Shoaib Akhtar ने दिया बड़ा बयान

शोएब अख्तर ने एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल पर कहा, “आपको मेजबानी के अधिकार और राजस्व के लिए भुगतान किया जा रहा है और यह ठीक है। हम सभी इस बात को समझते हैं। पाकिस्तान का रुख भी उचित है। उन्हें एक मजबूत स्थिति बनाए रखनी चाहिए थी, क्यों नहीं? एक बार जब हम अपने देश में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करने में सक्षम हो जाते हैं और वे आने के लिए तैयार नहीं होते हैं, तो उन्हें हमारे साथ हाई रेट पर रेवेन्यू शेयर करना चाहिए। यह एक अच्छा फैसला है।”

पूर्व तेज गेंदबाज आगे कहा कि भविष्य में आईसीसी इवेंट में पीसीबी को पाकिस्तान की टीम को भारत भेजना चाहिए और एक ऐसी टीम तैयार करनी चाहिए जो भारत को घर को उसी के घर में हराए। उन्होंने कहा, “भविष्य में भारत में खेलने के मामले में, हमें दोस्ती का हाथ बढ़ाना चाहिए और वहां जाना चाहिए।

मेरा हमेशा से मानना ​​रहा है कि भारत में खेलो और वहीं उन्हें मारके आओ। मैं समझता हूं कि हाइब्रिड मॉडल पर पहले ही हस्ताक्षर हो चुके थे।” चैंपियंस ट्रॉफी फरवरी-मार्च में आयोजित होगी। पाकिस्तान पहले इस बात पर अड़ा था कि किसी भी कीमत पर टूर्नामेंट पाकिस्तान में ही आयोजित होना चाहिए। हालांकि, भारत इसके लिए तैयार नहीं था। अब ये टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में हो सकता है।

আরো ताजा खबर

गौतम गंभीर के बचाव में उतरे पूर्व सेलेक्टर संदीप पाटिल, कहा ‘हार का जिम्मेदार सिर्फ कोच नहीं’

Gautam gambhir (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने टीम इंडिया के हालिया टेस्ट प्रदर्शन पर अपनी राय रखते हुए मुख्य कोच गौतम गंभीर...

माइकल हसी को इंग्लैंड का बल्लेबाजी कोच बनाना चाहते हैं स्टीफन फ्लेमिंग, पढ़ें बड़ी खबर 

Stephen Fleming and Michael Hussey (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल हसी (Michael Hussey) से संपर्क किया...

5 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. बड़े बदलाव के मूड में BCCI, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण: रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड...

SM Trends: 5 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज व टेस्ट उपकप्तान केएल राहुल, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले मुश्किल पिच पर प्रैक्टिस करते...