Skip to main content

ताजा खबर

भारत को सीरीज हराने के लिए जिम्बाब्वे इन बल्लेबाजों को करने वाला है टारगेट, बनाया खतरनाक प्लान

भारत को सीरीज हराने के लिए जिम्बाब्वे इन बल्लेबाजों को करने वाला है टारगेट, बनाया खतरनाक प्लान

Zimbabwe Team (Pic Source-X)

शुभमन गिल की कप्तानी में जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारतीय बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही। इसलिए भारतीय टीम को 13 रनों से हार का सामना करना पड़ा।  2016 के बाद पहली बार भारत को किसी टी20 मैच में जिम्बाब्वे से हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद दूसरा टी20 मैच 7 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा। टीम इंडिया की कोशिश दूसरा मैच जीतकर पांच मैचों की सीरीज में वापसी करने की होगी।

लेकिन जिम्बाब्वे ने टीम इंडिया को हराने के लिए एक अहम प्लान बनाया है। भारत के खिलाफ जीत से उन्हें काफी आत्मविश्वास मिला है। जिम्बाब्वे के स्पिनर वेलिंगटन मसाकाद्जा को भारत के खिलाफ चल रही पांच मैचों की टी20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है।

भारत को हराने के लिए जिम्बाब्वे का खतरनाक प्लान 

मसाकाद्जा ने सीरीज के महत्व के बारे में बात की और कहा कि वह शुभमन गिल और रियान पराग जैसे अन्य दाएं हाथ के बल्लेबाजों का विकेट लेने के लिए उत्सुक हैं। उनका मानना है कि, इन बल्लेबाजों को आउट करने से टीम के जीतने की संभावना बढ़ जाएगी। आइए पढ़ें उनका पूरा बयान-

“हम इस भारतीय टीम के खिलाफ़ अपनी परिस्थितियों का पूरी तरह से उपयोग करने का प्रयास कर रहे हैं। यह दूसरी श्रेणी की भारतीय टीम है, लेकिन इसमें कई अच्छे खिलाड़ी हैं। इसलिए, हम इस सीरीज के बाकी मैचों का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। हमारे पास कुछ योजनाएँ हैं। हमें उनके कारगर होने की जरूरत है।”

“मैं शुभमन गिल का बड़ा विकेट लेना चाहूँगा और कुछ दाएं हाथ के बल्लेबाजों, जैसे रियान पराग और टीम के कुछ अन्य खिलाड़ियों का विकेट लेना चाहूँगा। यह एक बहुत अच्छी चुनौती होगी। यह सीरीज हमारे लिए बहुत मायने रखती है। अगर हम सीरीज जीतने में कामयाब होते हैं, तो यह हमारे देश के क्रिकेट के भविष्य के लिए बहुत बड़ी बात होगी।”

আরো ताजा खबर

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया से अलग ड्रेसिंग रूम करेंगे इस्तेमाल, जानिए क्या है ICC का नियम

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी जल्द ही इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम के साथ नजर आएंगे। हालांकि, इस दौरे के दौरान...

संदीप पाटिल बने मुंबई क्रिकेट टीम के नए मेंटर, 50 साल बाद मिला यह खास मौका

Sandeep Patil (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य संदीप पाटिल की मुंबई क्रिकेट में वापसी हो गई है। मुंबई...

24 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. पीठ की बार-बार होने वाली चोट के कारण नान्द्रे बर्गर MLC 2026 से बाहर हो गए हैं टेक्सास सुपर किंग्स को मेजर...

SM Trends: 24 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) भारत के शुभमन गिल आईसीसी की ताजा वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि न्यूजीलैंड के मैट हेनरी जसप्रीत बुमराह...