
Jasprit Bumrah (Photo Source: Getty Images)
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ निर्णायक पांचवें मैच में हार के साथ ही प्रतिष्ठित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की हार के साथ ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final) में भारत की चुनौती भी समाप्त हो गई।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पांचवें टेस्ट मैच के दूसरे दिन पीठ की चोट के कारण बुमराह बाहर बैठ गए थे। उसके बाद उन्होंने तीसरे दिन भी गेंदबाजी नहीं की। हालांकि, भारत के इस स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 5 मैचों में सबसे ज्यादा 32 विकेट अपने नाम किए, जिसमें उनका औसत 13.06 रहा। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला।
अब भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज 22 जनवरी से शुरू हो रही है। इसके बाद 6 फरवरी से दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम 20 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेगी। ऐसे में इस टूर्नामेंट के लिए जसप्रीत बुमराह खेलेंगे या नहीं इसपर काफी चर्चा हो रही है।
दीप दासगुप्ता ने टीम मैनेजमेंट से किया आग्रह
हाल ही में एक चर्चा में, पूर्व भारतीय विकेटकीपर, दीप दासगुप्ता ने चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन से आग्रह किया कि वे बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ सफेद गेंद की श्रृंखला में खेलने के लिए दबाव न डालें और आगामी चैंपियंस ट्रॉफी प्रतियोगिता तक उन्हें पूरा रेस्ट दें। दासगुप्ता ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा-
“उसे आराम करने दो। चैंपियंस ट्रॉफी तक उसे एक भी मैच में डालने के बारे में मत सोचो। अगर वह आखिरी वनडे खेलना चाहते हैं तो ही उन्हें खेलने दो। जाहिर सी बात है की हमें नहीं पता उसकी पीठ की ऐंठन कितनी गंभीर है। इसलिए, हमें इसका पता लगाने की जरूरत है।”
बुमराह-सिराज दोनों को रेस्ट दो
“जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज दोनों को रेस्ट दिया जाना चाहिए। मुझे लगता है कि उन्होंने इस (BGT) श्रृंखला में 150 से अधिक ओवर फेंके हैं। उन्हें एक अच्छे आराम की भी जरूरत है। इसलिए सिराज और बुमराह को रेस्ट दें।”
मोहम्मद शमी को भी तैयार करना जरूरी
“मोहम्मद शमी घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी खेली है। आप जानते हैं कि वह चार ओवर या 10 ओवर फेंकने के लिए तैयार हैं। क्या आप उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के साथ लूप में रखना चाहेंगे क्या यह एक बुरा विकल्प नहीं हो सकता है।”
“This article is sourced from CricTracker’s feed”
SM Trends: 23 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
IND W vs ZIM W 2026, 1st ODI: जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI
NZ vs IND: चोट के कारण दूसरे T20I से बाहर हुए ईशान किशन, प्लेइंग XI में होगी वैभव सूर्यवंशी की एंट्री?
NZ vs IND 2026, 2nd T20I: न्यूजीलैंड बनाम भारत दूसरा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

