Skip to main content

ताजा खबर

भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच ने शुभमन गिल को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी

Shubman Gill (Photo Source: Getty Images)

भारतीय युवा खिलाड़ी शुभमन गिल ने पहली बार जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया की कप्तानी की और उनके नेतृत्व में युवा ब्रिगेड ने टी-20 सीरीज 4-1 से अपने नाम किया। इससे पहले वह गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर चुके हैं। अब श्रीलंका के खिलाफ ह्वाइट बॉल सीरीज के लिए उन्हें टीम का उपकप्तान बनाया गया है। इस बीच भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ का मानना है कि एक दिन गिल भारत के लिए तीनों प्रारूपों में कप्तानी करेंगे।

जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में शुभमन गिल की टीम को पहले ही मैच में बड़ी हार का सामना करना पड़ा था और आईपीएल में भी उनकी कप्तानी में गुजरात टाइटंस अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही थी। ऐसे में पहला मैच हारते ही सवाल उठने लगे। हालांकि, शुभमन गिल के नेतृत्व में टीम ने बाकी चार मैचों में लगातार जीत दर्ज करके सीरीज अपने नाम की।

मुझे यकीन है कि वह इस भूमिका में कामयाब होंगे- विक्रम राठौड़

इस बीच विक्रम राठौड़ ने एनडीटीवी स्पोर्ट्स के हवाले से कहा, मैंने उन्हें जो भी देखा है, चाहे वह गुजरात टाइटंस के लिए हो या जिम्बाब्वे में (जब गिल ने टी20 सीरीज में कप्तानी की थी), उन्होंने अच्छा काम किया है। उन्होंने शानदार बॉडी लैंग्वेज दिखाई है, जो कि अगर आप किसी टीम का नेतृत्व कर रहे हैं तो यह बहुत जरूरी है। अब बीसीसीआई ने उपकप्तानी के साथ उन्हें अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है और मुझे यकीन है कि वह इस भूमिका में कामयाब होंगे।

उन्होंने आगे कहा कि, मुझे लगता है कि कप्तानी के कारण ही विराट और रोहित सर्वश्रेष्ठ दे सके और मुझे लगता है कि शुभमन गिल भी ऐसा करेंगे। हालांकि, वह अभी तक कप्तान नहीं हैं, लेकिन नेतृत्व समूह में होने के कारण वह भी सर्वश्रेष्ठ देंगे।

राठौड़ ने कहा, मुझे पूरा यकीन है कि जब आप उस भूमिका में होते हैं, दूसरों का नेतृत्व करते हैं, तो यह आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी देता है, जो अच्छा है। मुझे लगता है कि शुभमन जैसे युवा के लिए यह बहुत अच्छा है, जो एक दिन तीनों प्रारूपों में भारत की कप्तानी कर सकते हैं।

আরো ताजा खबर

WTC फाइनल की रेस से बाहर हुई भारत तो इन 3 नए गेंदबाजों को मौका देगा बीसीसीआई: रिपोर्ट्स 

Team India (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एक नई योजना पर काम कर रहा है। वह भारत के न्यूजीलैंड दौरे...

अजिंक्य रहाणे को कभी उतना सम्मान नहीं मिला, जितना उन्हें मिलना चाहिए था: सुनील गावस्कर

Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले अजिंक्य रहाणे की जमकर तारीफ...

“डिफेंसिव से आक्रामक हुए रवींद्र जडेजा, अब हर गेंद पर चाहते हैं विकेट”: पुजारा ने की सराहना

Cheteshwar Pujara Highlights Ravindra Jadeja’s Shift to an Aggressive Wicket-Taking Mindset (image via X) पूर्व साथी खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा के अनुसार, भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने टेस्ट मैचों में अपनी...

‘उसका सेलेक्शन तब नहीं होगा, जब तक वह खुद सेलेक्टर न बन जाए’ शास्त्री की वर्ल्ड कप 2027 टीम पर पूर्व भारतीय का बड़ा बयान 

Ravi Shastri (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने हाल ही में 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए अपनी पसंदीदा भारतीय टीम चुनी।...