Skip to main content

ताजा खबर

“भारत के पास हीरा है, वो सबसे महान गेंदबाजों में से….”- जसप्रीत बुमराह की तारीफ में बोले ब्रायन लारा

Jasprit Bumrah & Brian Lara (Photo Source: Getty Images)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह विरोधियों के खिलाफ कमर तोड़ गेंदबाजी कर रहे हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने 4 ओवर में मात्र 7 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जिसमें एक ओवर मेडन भी था। बुमराह टी20 फॉर्मेट में भारत के लिए सबसे किफायती स्पैल डालने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड अर्शदीप सिंह के नाम था, जिन्होंने अमेरिका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में ही 4 ओवर में 9 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे।

बुमराह की गेंदबाजी हर मैच में टर्निंग पॉइंट बन रही है, जहां से मोमेंटम शिफ्ट होता है और टीम इंडिया मैच जीत जाती है। इस बीच वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ब्रायन लारा ने बुमराह को भारत का हीरा बताते हुए बड़ा बयान दिया है।

दुनिया की हर टीम जसप्रीत बुमराह का सम्मान करती है- ब्रायन लारा

टी20 वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन से ब्रायन लारा काफी ज्यादा खुश है। दिग्गज का कहना है कि बुमराह जैसे वर्ल्ड-क्लास गेंदबाज का सम्मान दुनिया की हर टीम करती है। साथ ही उनका यह भी कहना है कि क्रिकेट के खेल को खेलने वाला सबसे महान गेंदबाज भारत के पास है। ब्रायन लारा ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा,

वह एक वर्ल्ड-क्लास गेंदबाज है और वह उन लोगों में से एक है जिनका हर टीम सम्मान करती है। कभी-कभी मुझे लगता है कि बल्लेबाजी करने वाली टीम को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वह जल्दी सफलता न हासिल करे। यदि आप उसे जल्दी सफलता नहीं देते हैं, तो आपको लग सकता है कि आप अन्य गेंदबाजों पर आक्रमण कर सकते हैं, लेकिन वह बुमराह है। शायद ही कोई बैटिंग टीम उनसे लड़ने में सक्षम हो, वह उत्कृष्ट खिलाड़ी है, और भारत के पास एक हीरा है। उनके पास इस खेल को खेलने वाले सबसे महान गेंदबाजों में से एक है।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जसप्रीत बुमराह ने अब तक 4 मैचों में 3.46 की इकॉनमी से 8 विकेट लिए हैं। टीम इंडिया सुपर-8 राउंड में अगला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ 22 जून को एंटीगुआ में खेलने वाली है। टूर्नामेंट के आगामी मैचों में भी बुमराह मैच विनिंग प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 11 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) श्रेयस अय्यर और साथी क्रिकेटर अमन खान को हाल ही में डाउनटाइम और गहन फिटनेस प्रशिक्षण के संयोजन में एक साथ देखा गया था।...

IPL फ्रेंचाइजी और पैसों का दबाव: चोटिल होने के बावजूद खेलने को मजबूर हैं खिलाड़ी, CoE सूत्र का बड़ा खुलासा

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रही है। श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज...

Virat Kohli की बेमिसाल इंटेंसिटी ने बदला भारतीय टीम के फील्डिंग का स्तर: पूर्व भारतीय फील्डिंग कोच

How Virat Kohli Transformed India’s Fielding Culture, Reveals T Dilip (image via X) T Dilip on Virat Kohli fielding: भारत के फील्डिंग कोच के तौर पर अपने लगभग पांच साल...

IRE vs AFG: आयरलैंड पर रोमांचक जीत के साथ अफगानिस्तान ने 2027 ODI WC के लिए किया क्वालीफाई

Rashid Khan Stars as Afghanistan Seal 2027 World Cup Spot (image via X) Afghanistan qualify for 2027 World Cup: सोमवार, 10 अगस्त को बेलफास्ट में खेले गए रोमांचक तीसरे वनडे...