Skip to main content

ताजा खबर

भारत के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर की प्रसिद्ध पूर्व फुटबॉलर रियो फर्डिनेंड ने की जमकर प्रशंसा

भारत के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर की प्रसिद्ध पूर्व फुटबॉलर रियो फर्डिनेंड ने की जमकर प्रशंसा

Rio Ferdinand And Sachin Tendulkar (Pic Source-X)

पूर्व इंग्लिश फुटबॉलर रियो फर्डिनेंड ने हाल ही में भारत के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की जमकर प्रशंसा की है। उन्होंने द रणवीर शो में इस बात का खुलासा किया कि वो सचिन तेंदुलकर को काफी अच्छी तरह से जानते हैं।

बता दें कि, इस पॉडकास्ट के होस्ट प्रसिद्ध युटुबर Ranveer Allahbadia है। उन्होंने रियो फर्डिनेंड से पूछा कि क्या वो किसी भारतीय क्रिकेटर को जानते हैं। रियो फर्डिनेंड ने इस सवाल का जवाब देते हुए सचिन तेंदुलकर का नाम लिया।

रियो फर्डिनेंड ने कहा कि, ‘तेंदुलकर, वहीं है ना? तेंदुलकर ही वही खिलाड़ी है और यही मुख्य नाम है। मैं ज्यादा लोगों का नाम नहीं जानता हूं लेकिन तेंदुलकर के बारे में मुझे पता है। उन्होंने जो हासिल किया है वो सच में बहुत बड़ी बात है। सिर्फ क्रिकेट फैंस हीं नहीं बल्कि दुनियाभर के लोगों उन्हें जानते हैं।’

यह रही वीडियो:

सचिन तेंदुलकर के नाम है क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड

बता दें कि, सचिन तेंदुलकर के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। यही नहीं सचिन तेंदुलकर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक जड़े हैं। अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में पहला दोहरा शतक जड़ने का रिकॉर्ड भी सचिन तेंदुलकर के नाम ही है। सचिन को गॉड ऑफ क्रिकेट के नाम से भी जाना जाता है।

उन्होंने टेस्ट मैच में 15921 रन है, जिसमें 51 शतक और 68 अर्धशतक शामिल है। वनडे फॉर्मेट में उन्होंने 18426 रन बनाए जिसमें 49 शतक और 96 अर्धशतक है। सचिन तेंदुलकर की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है। कई लोग उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। भले ही सचिन तेंदुलकर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन आज भी कई लोग उनकी जमकर प्रशंसा करते हैं।

सचिन तेंदुलकर के अलावा प्रसिद्ध फुटबॉलर रियो फर्डिनेंड ने विराट कोहली का नाम भी लिया। उन्होंने विराट कोहली के नाम को गलती से ‘कोला’ बोल दिया। विराट कोहली को भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है।

আরো ताजा खबर

ईशान किशन ने दलीप ट्राॅफी फाइनल में ठोका दोहरा शतक, साथ ही तोड़े इतने सारे रिकाॅर्ड्स 

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) दलीप ट्राॅफी के जारी सीजन का फाइनल मैच 6 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में...

ईशान किशन ने रचा इतिहास, तोड़ा दिनेश कार्तिक का खास रिकाॅर्ड, 39 साल बाद कर दिया बड़ा कारनामा

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम...

क्या दलीप ट्रॉफी फाइनल में दोहरा शतक लगाने के बाद ईशान किशन भारत की टेस्ट टीम में वापसी कर सकते हैं?

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन (Ishan Kishan) दलीप ट्राॅफी के फाइनल में साउथ जोन के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन करते हुए नजर आए।...

पाकिस्तान के जारी इंग्लैंड दौरे के बीच PCB एक्शन मोड में, शुरू की अनुशासनात्मक जांच, कई खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज

Babar Azam (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा अब मैदान के साथ-साथ ड्रेसिंग रूम के विवादों के कारण भी चर्चा में है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती...