Skip to main content

ताजा खबर

भारत के खिलाफ 6 विकेट लेने वाले Jeffrey Vandersay के बारे में 4 दिलचस्प बातें जानकर हैरान हो जाएंगे आप

भारत के खिलाफ 6 विकेट लेने वाले Jeffrey Vandersay के बारे में 4 दिलचस्प बातें जानकर हैरान हो जाएंगे आप

Jeffrey Vandersay (Photo Source: Getty Images)

Jeffrey Vandersay: वर्ल्ड क्रिकेट में श्रीलंका के स्पिनरों का हमेशा दबदबा रहा है, क्रिकेट के दिग्गज मुथैया मुरलीधरन के अलावा अजंता मेंडिस और रंगना हेराथ ने अपनी स्पिन गेंदबाजी से  पूरी दुनिया में धमाल मचाया है।

अब श्रीलंका टीम से एक और स्पिनर सामने आया है जिसने विरोधी टीम के नाक में दम कर दिया है। इस मिस्ट्री स्पिनर का नाम जेफ्री वेंडरसे (Jeffrey Vandersay) है। जेफ्री वेंडरसे ने टीम इंडिया के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदास स्टेडियम में दूसरे वनडे (4 अगस्त) में शानदार गेंदबाजी की।

वेंडरसे ने 10 ओवर में 33 रन देकर 6 विकेट लिए और टीम इंडिया से जीत छीन ली। टीम इंडिया के बल्लेबाज Jeffrey Vandersay के गेंदबाजी आक्रमण का सामना नहीं कर सके। वह रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण विकेट लेने में सफल रहे।

उनके इस प्रदर्शन की वजह से श्रीलंका टीम 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2 वनडे मुकाबलों के बाद 1-0 से आगे है। बता दें कि, इस मैदान पर खेला गया पहला वनडे मैच टाई रहा था। अब इस आर्टिकल में हम आपको इस गेंदबाज की 4 दिलचस्प बाते बताएंगे जो जानकार आपको मजा आएगा।

1. अपने पहले वनडे में दो ओवर में 34 रन दिए

जेफरी वेंडरसे ने दिसंबर 2015 में क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम महज 117 रन पर ढेर हो गई थी, जिसमें मैट हेनरी ने चार विकेट लिए थे।

दिलचस्प बात यह रही कि कीवी ओपनर मार्टिन गप्टिल ने अपने आक्रामक बल्लेबाजी से श्रीलंकाई गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी थी और सभी को चौंका दिया था। पांचवें ओवर में गेंदबाजी करने आए वेंडरसे को गप्टिल ने अपने पहले ओवर में तीन छक्के और दो चौके जड़े।

अगले ओवर में उन्होंने एक और छक्का दिया और दो ओवर में 0-34 के आंकड़े के साथ खेल समाप्त किया। घरेलू टीम ने 9 ओवर में ही मैच जीत लिया, जिसमें गप्टिल ने 30 गेंदों पर 93* रन बनाए, जबकि लेथम ने 20 गेंदों पर 17* रन बनाए।

2. साल 2017 में टेस्ट टीम में शामिल, और 2022 में डेब्यू

वेंडरसे को 2017 में श्रीलंका के भारत दौरे के दौरान टेस्ट टीम में पहली बार शामिल किया गया था। उन्होंने रंगना हेराथ की जगह ली थी, जिन्होंने पीठ दर्द की शिकायत की थी और अंतिम टेस्ट से बाहर हो गए थे। हालांकि, दिलरुवान परेरा और लक्षण संदाकन की मौजूदगी के कारण उन्हें प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया।

मई 2018 में उन्हें श्रीलंका क्रिकेट द्वारा राष्ट्रीय अनुबंध मिला, लेकिन उन्होंने लंबे प्रारूप में डेब्यू नहीं किया। भारत के खिलाफ फरवरी 2022 की सीरीज में भी उन्हें बेंच पर बैठना पड़ा था। हालांकि, जून 2022 में गॉल में, इस स्पिनर ने आखिरकार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया। उन्होंने 6.8 की महंगी इकॉनमी से दो विकेट लिए और ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीत दर्ज की। तब से उन्होंने राष्ट्रीय टीम के लिए टेस्ट टीम में हिस्सा नहीं लिया है।

3. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने 1 साल के लिए किया था निलंबित

जुलाई 2018 में, जेफरी वेंडरसे को श्रीलंका क्रिकेट द्वारा एक साल का निलंबन और उनके वार्षिक अनुबंध शुल्क का 20% जुर्माना लगाया गया था। ऐसा वेस्टइंडीज दौरे के दौरान सेंट लूसिया में नाइट-आउट के कारण हुआ था, क्योंकि वह समय पर टीम होटल में वापस नहीं आ पाए थे।

हालांकि, उनके साथी समय पर होटल लौट आए, लेकिन Jeffrey Vandersay बहुत ज्यादा देर से आए जिसके वजह से उन्हें सीरीज के बीच में ही श्रीलंका वापस भेज दिया गया था। उस घटना के बारे में वेंडरसे ने एक्स पर पोस्ट लिखा था जिसमें उन्होंने माफी मांगी थी। बता दें कि, उनके इस हरकतों के लिए बोर्ड ने उन्हें पहले भी वार्निंग दी थी।

4. 2016 टी20 विश्व कप में उनका प्रदर्शन औसत रहा था, 2019 वनडे विश्व कप में उन्होंने केवल एक मैच खेला था

जेफरी वेंडरसे ने 2016 टी20 विश्व कप में तीन मैचों में हिस्सा लिया और 5.16 की इकॉनमी से तीन विकेट हासिल किए। हालाँकि, वह टीम के लिए संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में टूर्नामेंट से लौटे। श्रीलंका ने चार में से सिर्फ एक गेम जीता था।

वहीं, 2019 वनडे वर्ल्ड कप में उन्होंने चेस्टर-ले-स्ट्रीट में वेस्टइंडीज के खिलाफ एकमात्र मैच खेला था, जहां उन्होंने सात ओवर में 1-50 के महंगे आंकड़े से गेंदबाजी की थी।

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...