
Brendon McCullum (Photo Source: Getty Images)
इंग्लैंड को अब टीम इंडिया के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज खेलनी है। इंग्लैंड को भारत का दौरा करना है जिसमें 5 मैच की टी20 और तीन मैच की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इंग्लिश खिलाड़ियों का प्रदर्शन व्हाइट बॉल क्रिकेट में पिछले कुछ समय से काफी अच्छा रहा है और आगामी दौरे में भी सभी खिलाड़ी अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।
भारत के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से पहले इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रैंडन मैकुलम ने अपनी टीम को लेकर बड़ा बयान दिया है। ब्रैंडन मैकुलम ने इस बात का खुलासा किया है की पूरी सीरीज में इंग्लिश यूनिट किस ब्रांड का क्रिकेट खेलती हुई नजर आ सकती है।
20 जनवरी को हुए प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ब्रैंडन मैकुलम ने कहा कि, ‘मुझे यह बात पता है कि आगामी दौरा काफी मुश्किल होने वाला है। इंडिया की भी काफी अच्छी टीम है लेकिन मुझे उम्मीद है कि जिस तरीके का क्रिकेट हम खेलना चाहते हैं वैसे ही स्टाइल से खिलाड़ियों को बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है। यह काफी उत्साहित होगा। हमें आने वाली चुनौतियों का अच्छी तरह से अंदाजा है।
हम हर मैच जीते यह होना बहुत ही मुश्किल है। हमारी ड्रेसिंग रूम में बातचीत भी काफी अलग तरीके से होती है। हम यही चाहते हैं कि जो टैलेंटेड खिलाड़ी हमारे हैं वो अच्छा प्रदर्शन करें। हमारा बल्लेबाजी लाइनअप पूरी दुनिया में सबसे मजबूत है। हमारे स्पिनर्स भी काफी घातक है और फील्डर भी टॉप के हैं। हम अपनी इसी मजबूती के साथ मैदान पर खेलने उतरेंगे और लोगों को एंटरटेन करने की कोशिश करेंगे।’
ब्रैंडन मैकुलम ने कप्तान जोस बटलर को लेकर अपना पक्ष रखा
ब्रैंडन मैकुलम ने आगे कहा कि, ‘अगर आप फील्ड पर इस प्रकार उतरेंगे की आपको किसी को कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है तो आप खुलकर खेल पाएंगे। जोस बटलर भी इसी योजना के तहत बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। आगामी सीरीज में बटलर विकेटकीपिंग नहीं करेंगे। उन्हें फील्डर के रूप में देखा जाएगा।
यह सकारात्मक बात भी है क्योंकि इससे बटलर गेंदबाजों से भी लगातार बात करते हुए नजर आ सकते हैं। आगामी सीरीज के लिए सभी खिलाड़ी पूरी तरीके से तैयार है और मुझे पूरी उम्मीद है कि उन्हें धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा। इंडिया को उनके घर में हराना इतना आसान नहीं है।’
Disclaimer: इस जानकारी की समीक्षा करते समय, उल्लिखित बिंदुओं पर विचार करें और अपने स्वयं के निष्कर्ष निकालें।
SA vs AUS 2026: 10 साल के लंबे इंतजार के बाद ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बना दक्षिण अफ्रीका!
NZ vs IND: T20 टीम के वो 3 खिलाड़ी जिन्हें भारतीय वनडे टीम में मौका मिलना चाहिए था
NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI
‘यह शर्मनाक है’ – केप टाउन टेस्ट में हार के बाद पैट कमिंस की टीम पर बरसे डेविड वॉर्नर

