Skip to main content

ताजा खबर

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड ने की टीम की घोषणा, 22 वर्षीय James Coles को मिली जगह 

James coles (Image Credit- Twitter X)
James coles (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने आज 3 जुलाई, शुक्रवार को भारत के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। बता दें दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जुलाई से होगी। पहला मैच बर्मिंघम के एजबस्टन मैदान पर खेला जाएगा।

तो वहीं, टीम की कमान एक बार फिर युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक संभालते हुए नजर आएंगे। हालांकि, इंग्लैंड की सीनियर मैन्स सेलेक्शन कमिटी ने ससेक्स के 22 वर्षीय युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी जेम्स कोल्स (James Coles) को पहली बार नेशनल टीम में शामिल किया है। देखने लायक बात होगी कि वह भारतीय टीम के खिलाफ मौका मिलने पर कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?

दूसरी ओर, इस वनडे सीरीज के लिए जोश टंग को शामिल किया गया है, जो अभी तक इस फाॅर्मेट में इंग्लिश टीम के लिए डेब्यू नहीं कर पाए हैं। इसके अलावा पिछले साल नवंबर में वनडे क्रिकेट खेलने वाले अनुभवी तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को भी टीम में जगह मिली है।

वनडे टीम में शामिल ज्यादातर खिलाड़ी फिलहाल मैन इन ब्लू के खिलाफ टी20 सीरीज में खेल रहे हैं। इन खिलाड़ियों में कप्तान हैरी ब्रूक के अलावा रेहान अहमद, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर और सैम करन शामिल हैं। साथ ही 35 वर्षीय जो रूट भी वनडे सीरीज के दौरान एक्शन में नजर आएंगे।

भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम

हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, जो रूट और जोश टंग

इंग्लैंड बनाम भारत तीन मैचों की वनडे सीरीज का फुल शेड्यूल

मैच तारीख समय वेन्यू
पहला वनडे 14 जुलाई, 2026 दोपहर 3.30 बजे से (भारतीय समनुसार) एजबस्टन, बर्मिंघम
दूसरा वनडे 16 जुलाई, 2026 दोपहर 5.30 बजे से (भारतीय समनुसार)
सोफिया गार्डन, कार्डिफ
तीसरा वनडे 19 जुलाई, 2026 दोपहर 3.30 बजे से (भारतीय समनुसार) लाॅर्ड्स, लंदन

আরো ताजा खबर

शरीफुल इस्लाम ने 143 साल बाद रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Shoriful Islam (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज शरीफुल इस्लाम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज...

SL vs IND 2nd Test, Day 3: बारिश के चलते जल्दी समाप्त हुआ दिन का खेल, श्रीलंका अभी भी 238 रन से पीछे

SL vs IND 2nd Test, Day 3 highlights (image via getty) कोलंबो के सिंहालीज स्पोर्ट्स क्लब में श्रीलंका और भारत के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन...

ICC कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन के लिए प्रभात जयसूर्या पर गिरी गाज, मिली आधिकारिक फटकार और डिमेरिट अंक

Prabath Jayasuriya (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान श्रीलंकाई स्पिनर प्रभात जयसूर्या पर ICC ने कार्रवाई की है।...

25 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. एमसीए ने शिवाजी पार्क को विकसित करने और उसकी देखरेख करने की अनुमति के लिए बीएमसी को लेटर लिखा मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने...