Skip to main content

ताजा खबर

भारत के खिलाफ मैच से पहले सोना बांग्लादेशी खिलाड़ी को पड़ा महंगा, बस नहीं रोकी फिर टीम ने दी बड़ी सजा

भारत के खिलाफ मैच से पहले सोना बांग्लादेशी खिलाड़ी को पड़ा महंगा बस नहीं रोकी फिर टीम ने दी बड़ी सजा

Bangladesh Cricket Team (Photo Source: X/Twitter)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 अमेरिका और वेस्टइंडीज में आयोजित किया गया था। भारतीय टीम ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया। इसी बीच अब एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, भारत और बांग्लादेश के बीच सुपर-8 मैच के दौरान बांग्लादेश का एक दिग्गज खिलाड़ी सो गया था इसलिए उसकी बस छूट गई थी। टीम मैनेजमेंट ने इस खिलाड़ी को इसकी बड़ी सजा भी दी। इसके बाद अब यह खिलाड़ी अपने साथियों से माफी मांग रहा है।

कौन है ये दिग्गज खिलाड़ी?

भारत के खिलाफ मैच से पहले देर तक सोने वाले खिलाड़ी बांग्लादेश के स्टार गेंदबाज तस्कीन अहमद थे। वह बांग्लादेश टी20 टीम के उप-कप्तान भी हैं। तस्कीन अहमद ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में 7 मैचों में कुल 8 विकेट लिए थे। तस्कीन अहमद ने श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैचों में 2-2 विकेट झटके थे। इस शानदार प्रदर्शन से सुपर-8 में उनका दावा मजबूत हो गया था।

भारत के खिलाफ प्लेइंग इलेवन से बाहर

सुपर-8 में जब बांग्लादेश की टीम भारत से भिड़ रही थी तो टॉस के बाद बांग्लादेश के कप्तान ने प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया जिसमें टीम में एक बदलाव किया गया था। टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद की जगह जेकर अली को शामिल किया गया था। इस बदलाव ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के फैंस  को आश्चर्यचकित कर दिया क्योंकि तस्कीन अहमद अच्छी फॉर्म में थे और भारत के खिलाफ अच्छा खेल सकते थे। हैरान फैंस को उस वक्त समझ नहीं आया, लेकिन अब इस बात का खुलासा हो गया है कि तस्कीन अहमद को टीम में जगह क्यों नहीं मिली थी।

बांग्लादेश और भारत के बीच 22 जून को मैच खेला गया था। सुपर-8 का ये मैच बांग्लादेश के लिए बेहद अहम था। इस मैच में हिस्सा लेने के लिए बांग्लादेश की टीम सुबह ही स्टेडियम के लिए रवाना हो गई थी। टीम के सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ बस में आकर बैठ गए थे। इस बीच पूरी टीम तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद का इंतजार कर रहे थे। उस वक्त तस्कीन अहमद किसी का फोन भी नहीं उठा रहे थे।

बांग्लादेश के कोच चंडिका हथुरुसिंघा उन्हें छोड़कर टीम के साथ स्टेडियम के लिए रवाना हो गए, जिसके चलते तस्कीन अहमद को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई। क्रिकट्रैकर स्पोर्ट्स वेबसाइट के मुताबिक तस्कीन अहमद सो रहे थे। जब तक वह होटल से बाहर निकले तब तक बस जा चुकी थी। इसके बाद वह खुद ही स्टेडियम पहुंच गए।

अब मांग रहे हैं तस्कीन?

बांग्लादेश बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, ”यह सच है कि तस्कीन बाद में टीम में शामिल हुए। क्योंकि उनकी टीम की बस छूट गई थी।लेकिन वह क्यों नहीं खेले यह तो कोच ही बता सकते हैं। क्या यह भारत के खिलाफ मैच के लिए टीम की योजना का हिस्सा था, इसका जवाब तो कोच ही दे सकते हैं। अगर कोच या खिलाड़ियों के बीच मतभेद होता तो वह अफगानिस्तान के खिलाफ अगले मैच में कैसे खेलते? तस्कीन अहमद ने समय पर नहीं उठ पाने के लिए खिलाड़ियों और बाकी सभी से माफी भी मांगी।”

আরো ताजा खबर

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...