
Sikander Raza (Pic Source-X)
आज यानी 6 जुलाई को भारत और जिंबाब्वे के बीच हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में पहला टी20 मुकाबला खेला गया था। इस मुकाबले में जिंबाब्वे ने भारत को 13 रनों से हराया और पांच मैच की टी20 सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई। भारतीय टीम की ओर से इस मुकाबले में सभी खिलाड़ियों ने काफी खराब प्रदर्शन किया।
बता दें, पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान जिंबाब्वे ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 115 रन बनाए। टीम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज क्लाइव मैदांडे ने 25 गेंदों में चार चौकों की मदद से 29* रनों की बेहतरीन पारी खेली। वो अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। क्लाइव के अलावा डियोंन मायर्स ने 23 रन बनाए जबकि ब्रायन बेनेट ने 22 रनों का योगदान दिया। कप्तान सिकंदर रजा ने 17 रन बनाए।
भारत की ओर से रवि बिश्नोई ने काफी अच्छी गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 13 रन देकर चार विकेट झटके। रवि बिश्नोई के आगे जिंबाब्वे के बल्लेबाजों की एक ना चली। रवि बिश्नोई के अलावा वाशिंगटन सुंदर ने चार ओवर में 11 रन देकर दो विकेट झटके जबकि मुकेश कुमार और आवेश खान ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। भारतीय टीम के गेंदबाजों ने इस मुकाबले में अपना काम बखूबी से निभाया।
सिकंदर रजा की घातक गेंदबाजी की वजह से भारतीय टीम के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन दिखाने में रहे नाकाम
इस मुकाबले में मेजबान की ओर से कप्तान सिकंदर रजा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 25 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके। सिकंदर रजा ने भारत के कप्तान शुभमन गिल को आउट किया। यही नहीं उन्होंने रवि बिश्नोई और मुकेश कुमार का विकेट भी झटका। यह तीनों ही विकेट उन्होंने महत्वपूर्ण समय पर अपने नाम किए।
सिकंदर रजा की इसी गेंदबाजी की वजह से उन्हें इस मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया। भारतीय टीम की ओर से कप्तान शुभमन गिल ने 31 रनों की पारी खेली जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 27 रन बनाए। आवेश खान ने 16 रनों का योगदान दिया। इन तीन खिलाड़ियों के अलावा भारतीय टीम की ओर से कोई भी अन्य बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त
विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह
5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

