Skip to main content

ताजा खबर

भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एलिस पैरी ने ऐतिहासिक रिकाॅर्ड को किया अपने नाम

भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एलिस पैरी ने ऐतिहासिक रिकाॅर्ड को किया अपने नाम

Ellyse Perry (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया और भारत की महिला क्रिकेट टीम के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज 8 दिसंबर, रविवार को एलन बाॅर्डर फील्ड, ब्रिसबेन में खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 122 रनों से जीत हासिल करने के बाद, वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

दूसरी ओर, इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम और महिला क्रिकेट इतिहास की बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक ऑलराउंडर एलिस पैरी (Ellyse Perry) ने एक खास रिकाॅर्ड को अपने नाम कर लिया है।

बता दें कि अब एलिस पैरी महिला क्रिकेट इतिहास में पहली ऐसी खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में 7 हजार से ज्यादा रन बनाने के साथ 300 से ज्यादा विकेट हासिल किए है। पैरी ने फिलहाल इंटरनेशनल क्रिकेट में 7080 रन बनाने के साथ कुल 330 विकेट हासिल किए हैं।

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत दूसरे वनडे मैच का हाल

दूसरी ओर, आपको इस मैच के बारे में विस्तार से बताएं तो ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 371 रन बनाए। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज पोएब लिचफील्ड ने 60 रनों की पारी खेली, तो जाॅर्जिया वाॅल ने 101 रनों की पारी खेली।

इसके बाद मिडिल ऑर्डर में एलिस पैरी ने 105 और विकेटकीपर बेथ मूनी ने 56 रनों का योगदान दिया। भारतीय टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो सायमा ठाकुर को सबसे ज्यादा 3 विकेट मिले, तो मीनू मनी को 2 और रेणुका सिंह, दीप्ति शर्मा व प्रिया मिश्रा को 1-1 सफलता मिली।

तो वहीं जब भारत ऑस्ट्रेलिया से मिले 372 रनों के मजबूत टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 44.5 ओवरों में सिर्फ 249 रन ही बना पाई, और मैच में उसे 122 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज को भी गंवा दिया।

আরো ताजा खबर

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान भारत ए...

Womens T20 World Cup 2026: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों...

SM Trends: 20 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच आज 20 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें...

Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत ए और श्रीलंका ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल 21 जून को दांबुला में खेला जाएगा। मुकाबले से पहले दोनों टीमों...