
भारत के खिलाफ बहुप्रतीक्षित दौरे से पहले, बांग्लादेश ने गुरुवार, 12 सितंबर की सुबह दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अपनी 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में नजमुल हुसैन शांतो, शाकिब अल हसन और मुश्फिकुर रहीम जैसे सीनियर प्लेयर को जगह मिली है। वहीं इस टीम में नईम हसन और नाहिद राणा जैसे युवा खिलाड़ियों को भी जगह मिली है। बांग्लादेश 15 सितंबर भारत पहुंचेगा और सीरीज का पहला मैच 19 सितंबर से चेन्नई में खेला जाएगा।
दूसरी ओर, मेजबान भारत को गुरुवार शाम तक चेन्नई पहुंचने की उम्मीद है, और ऐसे में उन्हें परिस्थितियों से अभ्यस्त होने के लिए चेन्नई में कम से कम तीन अतिरिक्त दिन मिलेंगे। दलीप ट्रॉफी के पहले दौर की समाप्ति के एक दिन बाद भारत ने पहले ही अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी थी। इस दौरे के लिए बांग्लादेश की टीम की पुष्टि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने एक सोशल मीडिया रिलीज के माध्यम से की।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीबी ने एक अनकैप्ड बैटर को टीम में शामिल किया है, जबकि शोरीफुल इस्लाम चोट के कारण बाहर हैं। बोर्ड ने जाकेर अली को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया है। बांग्लादेश ने हाल ही में दो मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान का सूपड़ा साफ किया था। ऐसे में टीम के हौसले बुलंद होंगे और यही कारण कि टीम पेस बैटरी के साथ भारत आएगी।
19 सितंबर से भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। वहीं, दूसरा मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में 27 सितंबर से खेला जाएगा। इसके बाद दोनों देशों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। भारत ने अभी सिर्फ पहले टेस्ट मैच के लिए स्क्वॉड का ऐलान किया है।
बांग्लादेश का स्क्वॉड भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए
नजमुल हसैन शान्तो (कप्तान), शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन दास, मेहदी हसन मिराज, जाकेर अली, तस्किन अहमद, हसन महमूद, नाहिद राना, तैजुल इस्लाम, महमदुल हसन जॉय, नईम हसन और खालेद अहमद
भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट सीरीज शेड्यूल (India vs Bangladesh Test Series Full Schedule)
पहला टेस्ट मैच – 19 सितंबर से चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में
दूसरा टेस्ट मैच – 27 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में
*दोनों मैच भारतीय समय के अनुसार सुबह साढ़े 9 बजे से शुरू होंगे।
वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स
NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन
NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज
भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

