Skip to main content

ताजा खबर

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बांग्लादेश को लगा तगड़ा झटका, डिप्रेशन से गुजर रहा यह शानदार ऑलराउंडर

Mohammad Saifuddin. (Photo Source: Twitter)

बांग्लादेश के बेहतरीन ऑलराउंडर मोहम्मद सैफुद्दीन की तबीयत इस समय ठीक नहीं चल रही है। उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि की है कि वो डिप्रेशन से गुजर रहे हैं और शानदार खिलाड़ी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से यह अपील की है कि उन्हें कम से कम अगले दो महीनों के लिए खेल के किसी भी प्रारूप में चयनित ना किया जाए।

क्रिकबज के मुताबिक मोहम्मद सैफुद्दीन का हाल ही में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप और कनाडा में खेले जा रहे ग्लोबल टी20 टूर्नामेंट में चयन ना होने की वजह से वो डिप्रेशन में चले गए हैं। बांग्लादेश में पिछले कुछ समय से चीज़ें सही नहीं चल रही है और इसी वजह से बेहतरीन खिलाड़ी को भी उनका वीजा सही समय पर नहीं मिला जिसकी वजह से मोहम्मद सैफुद्दीन ग्लोबल टी20 कनाडा में मोंट्रियल टाइगर्स की ओर से भाग नहीं ले पाए।

यही नहीं वर्कआउट करते समय मोहम्मद सैफुद्दीन के पीठ पर भी चोट लग गई थी जिसकी वजह से वो GT20 टूर्नामेंट में भाग नहीं ले पाए। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के मेडिकल कमेटी ने आधिकारिक तौर पर इस चीज की पुष्टि की थी कि मोहम्मद सैफुद्दीन चोटिल होने की वजह से इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं और उनके लिए इस दर्द में इतनी लंबी फ्लाइट लेना बहुत ही दिक्कत देने वाली बात है।

BCB की मेडिकल कमेटी के एक अधिकारी ने क्रिकबज को बताया कि, ‘सैफुद्दीन की पीठ पर चोट लग गई थी और अपनी फ्लाइट से ठीक पहले वो हमारे यहां आए थे। उनका चेकअप करने के बाद हम लोगों को यह पता चल चुका था कि इस दर्द में वो 20-22 घंटे सफर नहीं कर पाएंगे। उनकी फ्लाइट 24 जुलाई को थी और उससे एक दिन पहले वो हमारे पास आए थे। शुरुआती ट्रीटमेंट के बावजूद उनका दर्द कम नहीं हुआ और इसी वजह से हमने यह फैसला लिया कि अनुभवी खिलाड़ी ग्लोबल टी20 में भाग नहीं लेंगे।’

मोहम्मद सैफुद्दीन डिप्रेशन से गुजर रहे हैं

7 अगस्त को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इस बात की पुष्टि की है कि बांग्लादेश A टीम 10 अगस्त को चार दोनों के दो टेस्ट मैच में खेलने के लिए इस्लामाबाद रवाना होगी। उन्हें पाकिस्तान शहींस के खिलाफ चार दिनों के दो टेस्ट मैच के अलावा तीन वनडे मुकाबले भी खेलने हैं। यह मुकाबला फिर से शेड्यूल किए गए हैं क्योंकि बांग्लादेश में इस समय परिस्थिति बहुत ही खराब है।

BCB ने मोहम्मद सैफुद्दीन को 8 अगस्त तक NOC दिया था क्योंकि उन्हें 11 अगस्त को पाकिस्तान जाने वाली A टीम में भी शामिल होना था। हालांकि GT20 में भाग न लेने की वजह से मोहम्मद सैफुद्दीन काफी परेशान हो गए थे और इस समय वो डिप्रेशन से गुजर रहे हैं। यही नहीं आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की बांग्लादेश टीम में भी इस खिलाड़ी को शामिल नहीं किया गया था और उनकी जगह चयनकर्ताओं ने तंज़िम हसन शाकिब को 15 सदस्यीय टीम में जगह दी थी।

चयन पैनल के एक सदस्य ने बताया कि, ‘मोहम्मद सैफुद्दीन ने मुझे 30 जुलाई को एक ईमेल भेजा था जिसमें उन्होंने बताया था कि दो महत्वपूर्ण टूर्नामेंट को मिस करने की वजह से वो डिप्रेशन से गुजर रहे हैं। उन्होंने मुझे यह ईमेल A टीम की घोषणा के बाद भेजा था। उन्होंने यह भी कहा था कि अगले दो महीनों के लिए उन्हें क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में शामिल न किया जाए। मैंने उनको यह लिखकर भेजा ‘Noted’।’

আরো ताजा खबर

वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा जल्द ही इंडिया ए की तरफ से मैदान पर नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ...

NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

  NZ vs IND T20I Series 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 1 नवंबर 2026 को समाप्त हुई। भारत ने...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...