Skip to main content

ताजा खबर

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को शेफील्ड शील्ड में भाग लेना है जरूरी, CA ने की बड़ी घोषणा

New Zealand vs Australia, 2nd Test (Image Credit- Twitter X)

भारत के खिलाफ गर्मियों में आगामी होम सीरीज से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने खिलाड़ियों की तैयारी को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ियों को भारत के खिलाफ 5 मैच की टेस्ट सीरीज से पहले 4 शेफील्ड शील्ड के मुकाबले खेलने होंगे।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आज यानी 25 जुलाई को घरेलू मुकाबलों के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। ऑस्ट्रेलिया टीम को इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के साथ लिमिटेड ओवर क्रिकेट का दौरा करना है जो 29 सितंबर को खत्म हो जाएगा। इसके बाद 8 अक्टूबर से शेफील्ड शील्ड सीजन के लिए उन्हें उपलब्ध रहना बेहद जरूरी है। शेड्यूल के मुताबिक पुरुष बिग बैश लीग से पहले 6 शेफ़ील्ड शील्ड राउंड होंगे। हालांकि उन्हें इस चीज को भी ध्यान से देखना होगा कि पाकिस्तान के खिलाफ राष्ट्रीय टीम को तीन मैच की टी20 और तीन मैच की वनडे सीरीज नवंबर महीने में खेलनी है।

यह पूरा साल ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों के लिए काफी महत्वपूर्ण रहेगा और साथ ही उनके लिए काफी व्यस्त भी होगा। शेफील्ड शील्ड के मुकाबलों की वजह से कैमरून बैनक्रॉफ्ट और मार्कस हैरिस जैसे बेहतरीन खिलाड़ियों को भी अपना शानदार प्रदर्शन दिखाने का मौका मिलेगा और साथ ही वो भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। डेविड वार्नर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ताओं के लिए यह महत्वपूर्ण है कि भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में कौनसा खिलाड़ी ओपनिंग कर सकता है?

ऑस्ट्रेलिया ने 2014-15 के बाद से भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं जीती है

बता दें, भारत ने 2014-15 सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया के ऊपर टेस्ट फॉर्मेट में हमेशा ही दबाव बनाया है। 2014-15 सीजन के बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक भी टेस्ट सीरीज नहीं हारी है। यही नहीं पिछले कुछ समय से टेस्ट फॉर्मेट में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है।

हालांकि ऑस्ट्रेलिया टीम ने पैट कमिंस की कप्तानी में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत को हराया था और इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। यह टेस्ट सीरीज 22 नवंबर से पर्थ में शुरू हो रही है। इसके बाकी चार मुकाबले एडिलेड, ब्रिसबेन, मेलबर्न और सिडनी में खेले जाएंगे।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI

NZ vs IND 2026, 5th T20I: New Zealand opted to bowl first (image via X) 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे टी20आई मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर...

‘यह शर्मनाक है’ – केप टाउन टेस्ट में हार के बाद पैट कमिंस की टीम पर बरसे डेविड वॉर्नर

David Warner Slams Australia’s Batting After Series Defeat to South Africa (image via getty) David Warner slams Australia: केपटाउन के न्यूलैंड्स में सीरीज के निर्णायक तीसरे टेस्ट मैच में दक्षिण...

‘RCB के साथी खिलाड़ी विराट कोहली के खिलाफ खेलना मजेदार रहेगा’ वनडे सीरीज से पहले जैकब डफी ने दिया बड़ा बयान

Jacob Duffy and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जैकब डफी, दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के खिलाफ खेलने के लिए काफी...

“अभिषेक शर्मा में है टीम इंडिया की कप्तानी करने का दम” – युवराज सिंह ने खुलकर किया समर्थन

Yuvraj Singh Backs Abhishek Sharma for India Captaincy (image via X) पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और 2011 विश्व कप के हीरो युवराज सिंह ने युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का पुरजोर समर्थन...