Skip to main content

ताजा खबर

भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया स्क्वॉड का ऐलान, असलंका को बनाया कप्तान

Srilanka Team (Pic Source-Twitter)

भारत के खिलाफ आगमी टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंका ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज के लिए उन्होंने चरिथ अस्लांका को टीम का कप्तान नियुक्त किया है। आपको बता दें कि, टी-20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद वानिंदु हसरंगा ने टीम की कप्तानी छोड़ी दी थी। इसके बाद यही कयास लगाए जा रहे थे कि आने वाले दिनों में टी-20 फॉर्मेट में श्रीलंका की कप्तानी कौन करेगा।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में श्रीलंकाई टीम लीग राउंड से ही बाहर हो गई थी, जिसके बाद कप्तान वानिंदु हसरंगा ने अपना पद छोड़ दिया था। वहीं टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 खिताब जीतने के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। ऐसे में दोनों टीमों को नए टी-20 कप्तानों की तलाश थी। भारत ने टी20 कप्तान के रूप में सूर्यकुमार यादव को चुना है।

भारतीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका पहुंच गई है। तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज 27 जुलाई को होना है। टी20 सीरीज के सभी मैच पालेकल में खेले जाने हैं। भारत के नए टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं। भारतीय टीम को इस दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है, जो टी20 इंटरनेशनल सीरीज के तुरंत बाद खेली जानी है।

कप्तान के अलावा भी श्रीलंकाई टीम में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। अनुभवी ऑलराउंडर एंजलो मैथ्यूज और धनंजय डि सिल्वा को 16 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली है। वहीं सीनियर खिलाड़ी दिनेश चंडीमल और कुसल परेरा की टीम में वापसी हुई है। सदीरा समरविक्रमा और दिलशान मदुशंका को भी स्क्वॉड में जगह नहीं मिली है, वहीं चामिंडु विक्रमासिंहे, बिनुरा फर्नांडो और अविष्का फर्नांडो को स्क्वॉड में शामिल किया गया है।

भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंका का स्क्वॉड

चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल जे परेरा, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, दिनेश चंडीमल, कमिंदु मेंडिस, दसुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्ष्णा, चामिंडु विक्रमसिंहे, मथीश पथिराना, नुवान तुषारा, दुनिथ वेलालगे, दुषमंता चमीरा, बिनुरा फर्नांडो।

আরো ताजा खबर

WTC फाइनल की रेस से बाहर हुई भारत तो इन 3 नए गेंदबाजों को मौका देगा बीसीसीआई: रिपोर्ट्स 

Team India (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एक नई योजना पर काम कर रहा है। वह भारत के न्यूजीलैंड दौरे...

अजिंक्य रहाणे को कभी उतना सम्मान नहीं मिला, जितना उन्हें मिलना चाहिए था: सुनील गावस्कर

Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले अजिंक्य रहाणे की जमकर तारीफ...

“डिफेंसिव से आक्रामक हुए रवींद्र जडेजा, अब हर गेंद पर चाहते हैं विकेट”: पुजारा ने की सराहना

Cheteshwar Pujara Highlights Ravindra Jadeja’s Shift to an Aggressive Wicket-Taking Mindset (image via X) पूर्व साथी खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा के अनुसार, भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने टेस्ट मैचों में अपनी...

‘उसका सेलेक्शन तब नहीं होगा, जब तक वह खुद सेलेक्टर न बन जाए’ शास्त्री की वर्ल्ड कप 2027 टीम पर पूर्व भारतीय का बड़ा बयान 

Ravi Shastri (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने हाल ही में 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए अपनी पसंदीदा भारतीय टीम चुनी।...