Skip to main content

ताजा खबर

भारत की वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के लिए टीम का चयन 23 या 24 सितंबर को होगा: बीसीसीआई सचिव

Indian Test Team (Image Credit- Twitter/X)
Indian Test Team (Image Credit- Twitter/X)

वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की टेस्ट श्रृंखला के साथ भारत के घरेलू टेस्ट सीजन का आरंभ होगा। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि वेस्टइंडीज के विरुद्ध दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए दल का चयन ऑनलाइन माध्यम से 23 या 24 सितंबर को किया जाएगा। यह श्रृंखला 2 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में शुरू होगी

उक्त जानकारी को लेकर बीसीसीआई सचिन देवजीत सैकिया ने टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से कहा- “वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम का चयन 23 या 24 सितंबर को होगा। यह चयन बैठक ऑनलाइन होगी।”

इस श्रृंखला का दूसरा टेस्ट भारत की राजधानी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 10 से 14 अक्टूबर के बीच खेला जाएगा। इस सीरीज में कई भारतीय खिलाड़ियों जैसे मोहम्मद सिराज, जिन्होंने इंग्लैंड में ओवल में अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, 9/190 के साथ भारत को पाँचवाँ टेस्ट जिताने में मदद की। सिराज को उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ भी चुना गया था | इसके अलावा करुण नायर, प्रसिद्ध कृष्णा को एक बार फिर से खेलते हुए देखा जा सकता है।

वेस्टइंडीज ने की टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा

दूसरी ओर, भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए कैरेबियाई टीम ने अपने दल की घोषणा कर दी है। इस टीम में ओपनर तेगनारायण चंद्रपॉल और बल्लेबाज एलिक अथानाज़ की वापसी हुई है। वहीं खारी पियरे को पहली बार टीम में शामिल किया गया है। पियरे ने हाल ही में वेस्टइंडीज चैंपियनशिप में 13.56 की औसत से 41 विकेट लिए हैं। विंडीज आशा करेगी की वे ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध टेस्ट सीरीज में की गयी गलतियाँ भारत के खिलाफ न दोहराएँ।

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम: रोस्टन चेज (कप्तान), जोमेल वॉरिकन (उप-कप्तान), केवलोन एंडरसन, एलिक अथानाज़, जॉन कैंपबेल, तेगनारायण चंद्रपॉल, जस्टिन ग्रीव्स, शाई होप, तेविन इमलाच, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एंडरसन फिलिप, खारी पियरे, जेडन सील्स।

আরো ताजा खबर

IND vs PAK: ईशान किशन ने तोड़ा कोच गौतम गंभीर का रिकॉर्ड, लेकिन विराट कोहली से रह गए पीछे

Ishan Kishan (Image credit Twitter – X) टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप ए मुकाबले में कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज...

IND vs PAK: पहली गेंद पर छक्का, फिर दो विकेट, कुछ यूं बदला बुमराह ने पाकिस्तान मैच का रुख

Jasprit Bumrah Saim Ayub (Image credit Twitter – X) कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए भारत–पाकिस्तान मुकाबले में जसप्रीत बुमराह का पहला ओवर बेहद नाटकीय रहा। पाकिस्तान 176...

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर, भारत ने सुपर 8 के लिए किया क्वालिफाई 

IND vs PAK (Image Credit- Twitter X) भारत और पाकिस्तान के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। बता...

IND vs PAK: अपनी धुआंदार फिफ्टी के लिए ईशान किशन को मिला प्लेयर ऑफ़ द मैच अवार्ड!

IND vs PAK, T20 World Cup 2026: Ishan Kishan (image via JioHotstar) भारत ने रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच में अपने...