Skip to main content

ताजा खबर

भारत की वजह से ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड को भारी फायदा, BGT सीरीज की टिकट ब्रिकी में हुआ बंपर इजाफा

Border-Gavaskar Tests Series (Image Credit- Twitter X)

भारत के क्रिकेटर्स का क्रेज कुछ ऐसा है कि, चाहे दुनिया के किसी भी कोने में मैच हो वहां उनके चाहने वाले पहुंच ही जाते हैं। भारतीय टीम चाहे जिस भी देश के साथ मैच खेले उससे सामने वाली बोर्ड को भी काफी फायदा होता है। हाल ही में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कन्फर्म किया है कि इस साल के अंत में होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की टिकट ब्रिकी में भारत से उनको जमकर फायदा हुआ है।

ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड का कहना है कि, पिछली बार की तूलना में इस बार भारत में उनकी टिकट 6 गुना ज्यादा बिकी है। बता दें कि, 22 नवंबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर सीरीज खेली जानी है। अभी तक तक दोनों देशों के बीच यह सीरीज 4-4 मैचों की हुआ करती थी, मगर इस सीरीज को लेकर बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए 33 सालों में पहली बार यह पांच मैचों की टेस्ट सीरीज होगी।

टिकट बिक्री को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिया बड़ा बयान

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, “भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कड़ी प्रतिद्वंद्विता के कारण भारत में फैंस द्वारा खरीदे गए टिकटों की संख्या में पिछले सीजन की तुलना में रिकॉर्ड तोड़ छह गुना वृद्धि हुई है।” वहीं बॉक्सिंग डे टेस्ट (जो 26 से 30 दिसंबर को खेला जाता है) उसमें भारतीय खरीदारों के लिए टिकट बिक्री में 2018/19 की तुलना में दस गुना वृद्धि देखी गई है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इवेंट्स और ऑपरेशन्स के महाप्रबंधक जोएल मॉरिसन ने कहा, “हम यह देखकर रोमांचित हैं कि इतने सारे भारतीय प्रशंसक बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया ट्रैवल करने का प्लान बना रहे हैं। वे यहां बहुत गर्मजोशी से स्वागत की उम्मीद कर सकते हैं। हम भाग लेने वाले सभी लोगों के लिए एक सुखद और यादगार अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, और हमें विश्वास है कि यह सीरीज आने वाले कई वर्षों तक याद रखी जाएगी।”

बहुप्रतीक्षित बॉक्सिंग डे टेस्ट 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में शुरू होगा और 3 जनवरी से सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में पांचवें टेस्ट के साथ सीरीज समाप्त हो जाएगी।

আরো ताजा खबर

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने टी20 में किया कमाल, साल 2026 में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर खेला गया। मुकाबले...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ ठोक दिए रिकाॅर्ड छक्के

Indian Team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया एक कैलेंडर वर्ष में 400 छक्के लगाने...

NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता पांचवा टी20आई, टिम साइफर्ट ने ठोके ताबड़तोड़ 93 रन; भारत ने 3-2 से जीती सीरीज

NZ vs IND 2026, 5th T20I: Tim Seifert (image via getty) 1 नवंबर, रविवार को हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे मुकाबले में...