Skip to main content

ताजा खबर

भारत की मेजबानी करने के लिए तैयार अफगानिस्तान, दिल्ली में खेलेगी अपनी ऐतिहासिक घरेलू टी20 सीरीज

 T20I series(Image credit Twitter - X)
T20I series(Image credit Twitter – X)

भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर 2026 में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज कई मायनों में खास रहने वाली है, क्योंकि पहली बार अफगानिस्तान आधिकारिक रूप से भारत की मेजबानी करेगा।

हालांकि, मुकाबले भारत की राजधानी नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। तीनों मैच 13, 16 और 19 सितंबर को होंगे। भले ही मुकाबले भारतीय जमीन पर होंगे, लेकिन रिकॉर्ड में अफगानिस्तान मेजबान टीम माना जाएगा।

अफगानिस्तान लंबे समय से अपने देश में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी नहीं कर पा रहा है। सुरक्षा कारणों की वजह से अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपने घरेलू मुकाबले भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आयोजित करता रहा है।

अफगानिस्तान ने भारत में पहले देहरादून और ग्रेटर नोएडा को घरेलू मैदान के रूप में इस्तेमाल किया गया था। खैर, अब इस ऐतिहासिक सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने अरुण जेटली स्टेडियम उपलब्ध कराया है।

यह टी20 सीरीज दोनों टीमों के लिए एशियन गेम्स 2026 की तैयारी का भी अहम हिस्सा होगी। एशियन गेम्स 23 सितंबर से शुरू होंगे और क्रिकेट भी इस प्रतियोगिता का हिस्सा है।

ऐसे में भारत और अफगानिस्तान अपनी अंतिम तैयारियों को परखने के लिए इस सीरीज का पूरा फायदा उठाना चाहेंगे। भारतीय चयनकर्ता भी इसी सीरीज के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए एशियन गेम्स के लिए टीम चुन सकते हैं।

टी20 में भारत का पलड़ा भारी

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक नौ मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारत ने आठ मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा। दोनों देशों के बीच सबसे यादगार मैच जनवरी 2024 में बेंगलुरु में खेला गया था, जहां मुकाबला टाई होने के बाद भारत ने सुपर ओवर में जीत दर्ज की थी।

दूसरी ओर, अब एक बार फिर दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद होगी। वहीं अफगानिस्तान के लिए यह सीरीज सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि अपने घरेलू दर्जे के साथ खेलने का एक खास और भावुक अवसर भी होगी।

আরো ताजा खबर

पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, वर्ल्ड कप 2027 से पहले PCB ने लॉन्च किया नया वनडे टूर्नामेंट

PCB (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 2026-27 घरेलू क्रिकेट सीजन के लिए नए कार्यक्रम का ऐलान किया है। बोर्ड ने 2027 वनडे विश्व कप की...

16 साल बाद भारत लौटेंगे IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी, FEMA मामले में मिली बड़ी राहत

IPL founder Lalit Modi (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक और पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने करीब 16 साल बाद भारत लौटने की इच्छा जताई...

ZIM vs IND 2026: पहले टी20आई में भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से रौंदा

ZIM vs IND 1st T20i (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे और भारत के बीच आज 23 जुलाई, गुरूवार से तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज की शुरुआत हुई। सीरीज का...

“शिल्पा शेट्टी के लिए वैलेंटाइन गिफ्ट की तरह खरीदी थी राजस्थान रॉयल्स” – राज कुंद्रा का बड़ा खुलासा

Raj Kundra Recalls Buying Rajasthan Royals Stake as a Valentine’s Day Gift for Shilpa Shetty (image via X) बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने हाल ही में 2009 में अपनी पत्नी और...