Skip to main content

ताजा खबर

भारत की ओर से 5 खिलाड़ी जिन्होंने पिंक बॉल टेस्ट में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

इस समय ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट पर्थ में खेला गया था जिसको टीम इंडिया ने 295 रनों से अपने नाम किया। अब ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच दूसरा टेस्ट 6 दिसंबर से एडिलेड में शुरू हो रहा है।

यह टेस्ट मुकाबला पिंक बॉल टेस्ट होगा। टीम इंडिया ने अभी तक टेस्ट में चार पिंक बॉल मैच खेले हैं जिसमें से तीन में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि एक में टीम को हार झेलनी पड़ी है। अब आगामी टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया पूरी तरह से तैयार होगी। इसी के साथ आज हम आपको बताते हैं टीम इंडिया की ओर से पिंक बॉल टेस्ट में पांच सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी।

5- चेतेश्वर पुजारा- 98 रन

Cheteshwar Pujara. (Image Source: Getty Images)

इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर चेतेश्वर पुजारा है जिन्होंने तीन मैच में 98 रन बनाए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता में 2019 में खेले गए पहले डे-नाइट टेस्ट में टीम इंडिया की ओर से चेतेश्वर पुजारा ने 55 रन बनाए थे जिसकी वजह से टीम इंडिया ने मैच को एक पारी और 46 रनों से अपने नाम किया था।

इसके बाद उन्होंने एडिलेड में 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में 43 रन बनाए जबकि दूसरी पारी में पुजारा बिना खाता खोले ही आउट हो गए और टीम इंडिया 36 रन पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड के खिलाफ 2021 में खेले गए अपने अंतिम मैच में भी चेतेश्वर पुजारा अहमदाबाद में बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौट गए।

4- अजिंक्य रहाणे

Ajinkya Rahane. (Image Source: Twitter/ICC)

अजिंक्य रहाणे ने 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ 51 रन बनाए थे जिसकी वजह से टीम इंडिया ने पहली पारी में 243 रनों की बढ़त बनाई थी। स्टैंड-इन कप्तान के रूप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रहाणे ने पहली पारी में 42 रन बनाए। हालांकि दूसरी पारी में अनुभवी बल्लेबाज खाता नहीं खोल पाए।

इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ रहाणे ने सिर्फ सात रन बनाए। इस बेहतरीन खिलाड़ी ने पिंक बॉल टेस्ट में तीन मैच में 100 रन बनाए हैं।

3- श्रेयस अय्यर- 159 रन

Shreyas Iyer (Pic Source-X)

श्रेयस अय्यर ने अभी तक टीम इंडिया की ओर से सिर्फ एक ही पिंक बॉल टेस्ट खेला है। उन्होंने बेंगलुरु में 2022 में श्रीलंका के खिलाफ यह मुकाबला खेला था। श्रेयस अय्यर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 92 रन बनाए जिसकी मदद से टीम इंडिया ने 252 रन बनाए।

यही नहीं धाकड़ खिलाड़ी ने दूसरी पारी में 67 रन बनाए और टीम इंडिया ने अपनी पारी को 9 विकेट पर 303 रन पर घोषित कर दिया। यही नहीं मेजबान ने इस मुकाबले को 238 रनों से अपने नाम किया।

2- रोहित शर्मा- 173 रन

Rohit Sharma (Photo Source: X)

रोहित शर्मा ने तीन पिंक बॉल टेस्ट में 173 रन बनाए हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ अपने पहले मैच में 21 रन बनाए थे। इस मैच को टीम इंडिया ने आसानी से अपने नाम कर लिया था।

इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने पहली पारी में 66 रनों का योगदान दिया जबकि दूसरी पारी में अनुभवी बल्लेबाज ने 25* रन बनाए। टीम इंडिया ने इस मैच को 10 विकेट से अपने नाम किया। यही नहीं रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में 15 रन और दूसरी पारी में 46 रनों का योगदान दिया।

1- विराट कोहली-277 रन

Virat Kohli (Photo Source: X)

इस लिस्ट में पहले स्थान पर विराट कोहली है जिन्होंने टीम इंडिया की ओर से पिंक बॉल टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। 6 पारी में विराट कोहली के नाम 277 रन है।

कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ 136 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। यही नहीं दिग्गज खिलाड़ी ने एडिलेड में खेले गए मुकाबले की पहली पारी में 74 रन बनाए। हालांकि दूसरी पारी में वो सिर्फ चार रन पर आउट हो गए। इंग्लैंड के खिलाफ 2021 में कोहली ने 27 रन बनाए जबकि श्रीलंका के खिलाफ 2022 में खेले गए मैच में अनुभवी बल्लेबाज ने 23 रन और 13 रन का योगदान दिया।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...