Skip to main content

ताजा खबर

“भारत का हेड कोच बनना चुनौतीपूर्ण नहीं है…”, वीरेंद्र सहवाग ने आखिर क्यों दिया ऐसा बयान…?

भारत का हेड कोच बनना चुनौतीपूर्ण नहीं है वीरेंद्र सहवाग ने आखिर क्यों दिया ऐसा बयान

Virender Sehwag (Photo Source: X/Twitter)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद गौतम गंभीर ने राहुल द्रविड़ को रिप्लेस कर तीनों फॉर्मेट में भारत के हेड कोच का कार्यभार संभाला है। हेड कोच के रूप गंभीर का कार्यकाल अब तक मिला-जुला रहा है। श्रीलंका दौरे के टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की थी। वहीं फिर वनडे सीरीज में 0-2 से हार झेलनी पड़ी।

इस बीच, हाल ही में पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने हेड कोच की भूमिका को लेकर अपनी राय रखी। सहवाग का मानना है कि यह जिम्मेदारी उतनी कठिन नहीं हैं, जितनी बाहर से लग सकती है। साथ ही उन्होंने वो कारण भी बताया जिसके चलते खिलाड़ियों को गौतम गंभीर की तुलना में अधिक बोझ होगा।

गंभीर उन सभी की मदद करने के लिए मौजूद हैं- वीरेंद्र सहवाग

वीरेंद्र सहवाग ने अमर उजाला को दिए गए इंटरव्यू पर बात करते हुए कहा,

मुझे नहीं लगता कि यह कोई चुनौतीपूर्ण रोल है क्योंकि इसमें अन्य प्रोफेशनल भी शामिल हैं। टीम ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप जीता है और खिलाड़ियों को अपनी भूमिका पता है। गंभीर के आने से खिलाड़ियों को स्पष्टता मिलेगी। यह एक अतिरिक्त लाभ होगा। गंभीर के लिए चुनौतियां कम और खिलाड़ियों के लिए अधिक होंगी, क्योंकि अब उन्हें लगेगा कि टी20 वर्ल्ड कप के बाद उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी या WTC फाइनल या वर्ल्ड कप जीतना है। लेकिन निश्चित रूप से, गंभीर उन सभी की मदद करने के लिए मौजूद हैं।

कभी भी टीम इंडिया के हेड कोच नहीं बनना चाहते हैं सहवाग

वीरेंद्र सहवाग ने आगे इस बात का खुलासा भी किया कि क्यों वह कभी इंडियन कोच की भूमिका को स्वीकार नहीं करेंगे। हालांकि, उन्होंने आईपीएल कोच बनने की इच्छा जताई है। बता दें, सहवाग 2014 और 2015 में पंजाब किंग्स का प्रतिनिधित्व करने के बाद 2016 से 2018 तक फ्रेंचाइजी के मेंटोर थे।

भारतीय क्रिकेट टीम के साथ तो नहीं, लेकिन अगर आईपीएल मुझे कोचिंग का मौका देता है, तो मैं निश्चित रूप से इस पर विचार कर सकता हूं। अगर मैं भारत का हेड कोच बन जाता हूं, तो मुझे उसी रूटीन पर लौटना होगा, जो मैंने 15 साल तक किया है। भारतीय टीम के लिए खेलने के लिए आपको साल में 8-9 महीने बाहर रहना पड़ता है। अगर मैं भारत का हेड कोच बन जाता हूं, तो अपने बच्चों से दूर रहना मेरे लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी। मैं अपने बच्चों को समय नहीं दे पाऊंगा। लेकिन हां, अगर आईपीएल में कोच या मेंटर की भूमिका उपलब्ध है, तो मैं इसे स्वीकार कर सकता हूं।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...