Skip to main content

ताजा खबर

‘भारत का लेवल अब अलग है’ टीम इंडिया के व्हाइट बाॅल डोमिनेंस पर बोले कैरेबियाई दिग्गज विव रिचर्ड्स 

‘भारत का लेवल अब अलग है’ टीम इंडिया के व्हाइट बाॅल डोमिनेंस पर बोले कैरेबियाई दिग्गज विव रिचर्ड्स 

Viv Richards (Image Credit- Twitter X)

पूर्व कैरेबियाई दिग्गज विव रिचर्ड्स हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए हैं। रिचर्ड्स का कहना है कि व्हाइट बाॅल क्रिकेट में भारत ने अपना एक अलग लेवल बना लिया है। तो वहीं, रिचर्ड्स ने यह तारीफ हाल में ही भारत द्वारा आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद की है।

गौरतलब है कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर, रिकाॅर्ड तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब को अपने नाम किया था। तो वहीं, टीम इंडिया के इस प्रदर्शन प्रभावित होकर वेस्टइंडीज टीम के पूर्व कप्तान विव रिचर्ड्स मैन इन ब्लू की जमकर सराहना करते हुए नजर आए हैं।

विव रिचर्ड्स की बड़ी प्रतिक्रिया

भारतीय क्रिकेट टीम की आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में खिताबी जीत के बाद, विव रिचर्ड्स ने इंडिया टुडे के हवाले से कहा- “मेरी राय में, भारत ने खेल और अपने लेवल को एक अलग ही स्तर पर पहुंचा दिया है, खासकर व्हाइट बाॅल क्रिकेट में। यह प्रशंसकों के लिए एक शानदार उपहार है क्योंकि वे खेल के प्रति जो प्यार और जुनून दिखाते हैं, वह अपने आप में ही सराहनीय है। मुझे लगता है कि उस प्यार और जुनून और जिस देश में यह खेल खेला जाता है, उसे देखते हुए यह परिणाम बिल्कुल सही था।”

रिचर्ड्स ने आगे कहा- “हमने 1975 में पहला विश्व कप जीता और अगला 1979 में। इसलिए, वेस्टइंडीज के रूप में हम जहां हैं, वहां क्रिकेट की बहुत बड़ी भूमिका रही है। और उससे भी बढ़कर, जो लोग अतीत में वेस्टइंडीज टीमों के प्रशंसक रहे होंगे, वे निश्चित रूप से हमारे द्वारा बिताए गए कुछ शानदार पलों को याद रखेंगे।”

हाल के समय में भारत का व्हाइट बाॅल क्रिकेट में दबदबा

गौरतलब है कि हाल के समय में भारतीय क्रिकेट टीम ने महिला, पुरुष और अंडर 19 लेवल पर आईसीसी टूर्नामेंट में लगातार जीत हासिल की है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद भारत ने चैंपियंस ट्राॅफी 2025, महिला टी20 वर्ल्ड कप 2025 और अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में जीत दर्ज की है।

আরো ताजा खबर

दिनेश कार्तिक ने बताए बेहतरीन विकेटकीपिंग के राज, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट के बीच दिया खास ज्ञान

Dinesh Karthik (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भले ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन खेल के प्रति उनका जुनून आज भी बरकरार...

ऋषभ पंत के लिए कुलदीप यादव को छोड़ना बड़ी भूल होगी: मोहम्मद कैफ

Kuldeep Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के संभावित ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स...

IND vs AFG: प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 13 साल बाद ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेट...

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान भारत ए...