Skip to main content

ताजा खबर

“भारत उसे पसंद नहीं करता…”, बुमराह और कोंस्टास के बीच हुई लड़ाई को लेकर पूर्व क्रिकेटर का बयान

Jasprit Bumrah & Sam Konstas (Photo Source: Getty Images)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का आखिरी मुकाबला सिडनी में रोमांचक अंदाज में खेला जा रहा है। मैच के दौरान जसप्रीत बुमराह और सैम कोंस्टास के बीच हुई जुबानी जंग इस वक्त चर्चा का विषय बनी हुई है। पांचवें टेस्ट के पहले दिन के फाइनल ओवर के दौरान नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े सैम कोंस्टास ने बुमराह को गेंद फेंकने के लिए इंतजार करने का इशारा किया था, क्योंकि उस्मान ख्वाजा तैयार नहीं थे।

कोंस्टास की इस हरकत के बाद बुमराह गुस्से में आ गए, और दोनों के बीच बातचीत देखने को मिली। जसप्रीत बुमराह ने फिर अगली ही गेंद पर उस्मान ख्वाजा को पवेलियन का रास्ता दिखाकर कोंस्टास का मुंह बंद कर दिया। दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई लड़ाई को लेकर कई दिग्गजों खिलाड़ियों ने अपनी राय दी है।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट डेमियन फ्लेमिंग और साइमन कैटिच ने कोंस्टास के बर्ताव पर भारतीय टीम के रिएक्शन की आलोचना करते हुए बड़ा बयान दिया है।

“मैंने बुमराह को कभी इस तरह का बर्ताव करते नहीं देखा- फ्लेमिंग

डेमियन फ्लेमिंग ने SEN Cricket पर बात करते हुए कहा, “वे उसे (कोंस्टास को) पसंद नहीं करते; वे किसी भी छोटी-मोटी चीज की तलाश में रहते हैं, और ऐसा लगता है कि उसे इसकी परवाह नहीं है।” कैटिच ने कहा, “बहुत कम 19 वर्षीय खिलाड़ी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के साथ ऐसा करने की हिम्मत रखते हैं।”

फ्लेमिंग ने आगे कहा, “मैंने बुमराह को कभी इस तरह का बर्ताव करते नहीं देखा। मैं आज बुमराह को उकसाने की कोशिश नहीं करता।” वहीं, कैटिच ने आगे कहा, “उसके पास कुछ है, और वह किसी भी मुकाबले में उतरने से नहीं डरता।”

मैच की बात करें तो, टीम इंडिया पहली पारी में 185 के स्कोर पर सिमट गई। टीम ने फिर शानदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को उनकी पहली पारी में 181 पर ऑलआउट कर दिया। दूसरे दिन के अंत तक भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 141 रन बना लिए हैं।

আরো ताजा खबर

8 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. मार्क चैपमैन न्यूजीलैंड के साथ कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट पर चले गए हैं न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्क चैपमैन ने 2026-27 सीजन के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट...

ईशान किशन ने दलीप ट्राॅफी फाइनल में ठोका दोहरा शतक, साथ ही तोड़े इतने सारे रिकाॅर्ड्स 

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) दलीप ट्राॅफी के जारी सीजन का फाइनल मैच 6 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में...

ईशान किशन ने रचा इतिहास, तोड़ा दिनेश कार्तिक का खास रिकाॅर्ड, 39 साल बाद कर दिया बड़ा कारनामा

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम...

क्या दलीप ट्रॉफी फाइनल में दोहरा शतक लगाने के बाद ईशान किशन भारत की टेस्ट टीम में वापसी कर सकते हैं?

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन (Ishan Kishan) दलीप ट्राॅफी के फाइनल में साउथ जोन के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन करते हुए नजर आए।...