Skip to main content

ताजा खबर

भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे वनडे में 102 रनों से हराया, सीरीज में की 1-1 से बराबरी

India Women vs Australia Women, 2nd ODI (Image Credit- Twitter X)
India Women vs Australia Women, 2nd ODI (Image Credit- Twitter X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच जारी वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज 17 सितंबर, बुधवार को महाराजा यदविंदर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर न्यू चंडीगढ़ में खेला गया। बता दें कि मुकाबले में मेजबान भारत ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 102 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल की है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने स्मृति मंधाना की शतकीय पारी के दम पर 293 रनों का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए रखा, लेकिन जब कंगारू टीम इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह भारत की कमाल की गेंदबाजी के खिलाफ सिर्फ 190 रनों पर सिमट गई।

भारत ने बल्लेबाजी के बाद, गेंदबाजी में दिखाए जौहर

मैच के बारे में विस्तार से बात करें तो टीम इंडिया ने टाॅस हारकर बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवरों में 292 रनों पर अपने सारे विकेट गंवा दिए। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज व उपकप्तान स्मृति मंधाना ने रिकाॅर्ड 117 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। इसके अलावा प्रतिका रावल ने 25, दीप्ति शर्मा ने 40, रिचा घोष ने 29 और स्नेह राणा ने 24 रनों की पारी खेली।

दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो डार्सी ब्राउन को सर्वाधिक 3 विकेट मिले। इसके अलावा एशले गार्डनर को 2 और मेगन शूट, एनाबेल सदरलैंड व ताहिला मैग्रा को एक-एक सफलता मिली।

क्रांति गौड़ ने झटके 3 विकेट

इसके बाद, जब ऑस्ट्रेलिया भारत से मिले 293 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह 40.5 ओवरों में भारत की कमाल की गेंदबाजी के खिलाफ सिर्फ 190 रनों पर ढेर हो गई। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज व कप्तान एलिसा हीली 9 रनों के निजी स्कोर पर क्रांति गौड़ के खिलाफ कैच आउट हो गईं, तो जाॅर्जिया वाॅल तो अपना खाता भी नहीं खोल सकीं।

टीम के लिए एनाबेल सदलैंड ने 45 रनों की पारी खेली, तो एलिस पैरी ने 44 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा और कोई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भारत की गेंदबाजी के सामने टिककर बल्लेबाजी नहीं कर सका। क्रांति गौड़ के 3 विकेट के अलावा, दीप्ति शर्मा को 2 और रेणुका सिंह ठाकुर, स्नेह राणा, अरुधंती रेड्डी व राधा यादव को 1-1 विकेट मिला।

तो वहीं, अब इस सीरीज की तीसरा व निर्णायक मैच 20 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। देखने लायक बात होगी कि इस मैच को जीतकर कौनसी टीम, वनडे सीरीज को अपने नाम करती है?

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: भारत का अब कब है अगला टी20 वर्ल्ड कप मैच? यहां जाने 

Team India (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दो बार की चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम कमाल का प्रदर्शन करती हुई नजर आई है। टीम ने...

16 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. T20 World Cup 2026: पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर, भारत ने सुपर 8 के लिए किया क्वालिफाई भारत और पाकिस्तान के...

IND vs PAK: ईशान किशन ने तोड़ा कोच गौतम गंभीर का रिकॉर्ड, लेकिन विराट कोहली से रह गए पीछे

Ishan Kishan (Image credit Twitter – X) टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप ए मुकाबले में कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज...

IND vs PAK: पहली गेंद पर छक्का, फिर दो विकेट, कुछ यूं बदला बुमराह ने पाकिस्तान मैच का रुख

Jasprit Bumrah Saim Ayub (Image credit Twitter – X) कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए भारत–पाकिस्तान मुकाबले में जसप्रीत बुमराह का पहला ओवर बेहद नाटकीय रहा। पाकिस्तान 176...