Skip to main content

ताजा खबर

भारतीय फैंस के लिए गुड न्यूज..! रोहित शर्मा नहीं हैं चोटिल… कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट

भारतीय फैंस के लिए गुड न्यूज रोहित शर्मा नहीं हैं चोटिल कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट

Rohit Sharma (Photo Source: X)

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा। ट्रॉफी रिटेन करने और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की दावेदारी ठोकने के लिए आखिरी दोनों टेस्ट जीतना भारत के लिए जरूरी है। मेलबर्न टेस्ट से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को लेकर एक बड़ी सामने आई, जिसने फैंस को डराने का काम किया।

दरअसल, रविवार (22 दिसंबर) को प्रैक्टिस सेशन के दौरान रोहित के घुटने में गेंद लग गई थी, जिसके बाद उनके चोटिल होने की खबर सामने आई। इस बीच, कप्तान ने खुद अपनी फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

रोहित शर्मा ने चोटिल होने की खबरों को किया खारिज

रोहित शर्मा ने अपने चोटिल होने की खबरों को खारिज कर दिया है, उन्होंने बताया कि उनका घुटना बिल्कुल ठीक है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रोहित ने कहा,

“घुटना ठीक है। पिछली बार जब मैंने बात की थी, तब से कुछ भी नहीं बदला है। हमारे पास दो सेशन थे, क्या बदल सकता है? मुझे लगता है कि जिन पिचों पर हमने प्रैक्टिस किया है, वे इस्तेमाल की गई पिचें हैं। आज ही एकमात्र दिन है जब हमें ताजा विकेट मिलेंगे। जाकर देखेंगे कि यह कैसा है, उसी के अनुसार ट्रेनिंग लेंगे।”

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक रोहित का प्रदर्शन रहा है निराशाजनक

रोहित शर्मा अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट का हिस्सा नहीं थे। एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट से उन्होंने अपनी वापसी की, लेकिन अब तक फॉर्म तलाश नहीं कर पाए हैं। उन्होंने दो मैचों में 6.33 के ओसत से मात्र 19 रन बनाए हैं।

जारी सीरीज में केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल भारत के लिए ओपनिंग कर रहे हैं, कप्तान छठे नंबर पर बैटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। देखना होगा, आगामी बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच में रोहित शर्मा फॉर्म में वापसी कर पाते हैं या नहीं…

আরো ताजा खबर

SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स की सफलता का क्रेडिट केशव महाराज ने सौरव गांगुली को दिया

Keshav Maharaj Sourav Ganguly (Image credit Twitter – X) प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान केशव महाराज ने SA20 के 2025-26 सीजन में टीम के शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्य कोच सौरव...

‘यह एक बेहतरीन मौका हो सकता है’ आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका दौरे पर आकिब नबी के इंटरनेशनल डेब्यू का समर्थन किया

Auqib Nabi (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए श्रीलंका दौरा करियर बदलने वाला साबित हो सकता...

समरीन कौर के प्यार में लाॅक हुए अर्शदीप सिंह! रूमर्ड गर्लफ्रेंड की पोस्ट पर क्रिकेटर ने किया प्यारा कमेंट 

Arshdeep Singh with Samreen Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और पंजाबी माॅडल-एक्ट्रेस समरीन कौर की एक साथ घूमने की वीडियो, अक्सर सोशल...

बड़ी खबर! श्रीलंका दौरे के बाद शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में खेलेंगे शुभमन गिल

Shubman Gill Sher-e-Punjab T20 League Sri Lanka Test series (Image credit Twitter – X) भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल अगले कुछ हफ्तों तक लगातार क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।...