Skip to main content

ताजा खबर

भारतीय फैंस अपनी टीम का स्वागत करने के लिए हो जाए तैयार, खिलाड़ियों ने बारबाडोस से भर ली है उड़ान

भारतीय फैंस अपनी टीम का स्वागत करने के लिए हो जाए तैयार, खिलाड़ियों ने बारबाडोस से भर ली है उड़ान

Team India (Pic SOurce-X)

भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। उन्होंने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को मात दी थी। हालांकि फाइनल जीतने के बाद भारतीय टीम को अपने देश वापस लौटना था लेकिन हरिकेन बेरिल की वजह से पूरी टीम बारबाडोस में ही फंसी रह गई।

हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने यह घोषणा की थी कि वो चार्टर्ड प्लेन के जरिए भारतीय टीम को जल्द से जल्द अपने देश वापस लाएंगे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि भारतीय टीम अब वापस अपने वतन लौटने के लिए पूरी तरह से तैयार है और सभी खिलाड़ी प्लेन में बैठे रहे हैं।

Nikhil Naz ने यह वीडियो अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है जिसमें भारतीय टीम के खिलाड़ियों को एयर इंडिया विमान में जाते हुए देखा जा रहा है। सभी खिलाड़ी इस बात से काफी खुश होंगे कि वर्ल्ड कप जीतने के बाद वो वापस अपने देश लौट रहे हैं।

यह रही वीडियो:

भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मैच में अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने 76 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। यही नहीं गेंदबाजों ने भी अपना काम काफी शानदार तरीके से निभाया था।

हालांकि इस टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद भारतीय टीम के अनुभवी खिलाड़ी विराट कोहली, कप्तान रोहित शर्मा और अनुभवी बेहतरीन रवींद्र जडेजा ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। तमाम लोगों को टी20 फॉर्मेट में इन तीनों ही खिलाड़ियों की काफी कमी खलेगी। तमाम भारतीय फैंस भी अपने खिलाड़ियों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और वो बहुत अपने वतन वापस आ रहे हैं। अब फैंस अपने खिलाड़ियों का एयरपोर्ट में जमकर स्वागत करने के लिए बेताब है।

আরো ताजा खबर

SL vs IND: सिराज की तूफानी पारी के चलते भारत ने वाॅर्मअप मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा 

Sri Lanka Cricket XI vs India (Image Credit- Twitter X) श्रीलंका क्रिकेट 11 और भारतीय टीम के बीच आज 9 अगस्त, रविवार को तीन दिवसीय प्रैक्टिस समाप्त हुआ। कोलंबो के...

भारतीय टीम में मोहम्मद शमी की वापसी पर जहीर खान का बड़ा बयान, मैनेजमेंट को लेकर कही ये बड़ी बात

Zaheer khan mohammad shami (Image credit Twitter – X) Zaheer Khan on Mohammad Shami: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad shami) लंबे समय से टीम इंडिया...

‘रोहित शर्मा पर सवाल उठाना बंद करे और उनकी जगह वर्ल्ड कप में जगह पक्की करें’ अजिंक्य रहाणे का बड़ा बयान

Rohit sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने रोहित शर्मा के 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है। रहाणे का मानना...

‘सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं है CoE’ – बुमराह और साई सुदर्शन की चोटों पर घिरे CoE के बचाव में उतरे वीवीएस लक्ष्मण

VVS Laxman Defends Centre of Excellence (image via BCCI/X) बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड, वीवीएस लक्ष्मण ने बेंगलुरु में मौजूद इस सुविधा को लेकर हो रही आलोचनाओं का...