Skip to main content

ताजा खबर

भारतीय टी20 कप्तानी में कौन करेगा सूर्यकुमार यादव को रिप्लेस? पूर्व विकेटकीपर ने अय्यर नहीं बल्कि सुझाया ये नाम

भारतीय टी20 कप्तानी में कौन करेगा सूर्यकुमार यादव को रिप्लेस? पूर्व विकेटकीपर ने अय्यर नहीं बल्कि सुझाया ये नाम

Suryakumar Yadav (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट जगत में इन दिनों टी20 कप्तानी के बदलावों को लेकर काफी चर्चा देखने को मिल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीसीसीआई टी20 फाॅर्मेट की लीडरशिप में बदलाव करने की प्लानिंग कर रहा है। वर्तमान टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव की ना सिर्फ टी20 में जगह बल्कि कप्तानी भी खतरे में बताई जा रही है।

श्रेयस अय्यर टी20 फाॅर्मेट में सूर्यकुमार यादव को रिप्लेस करने की रेस में सबसे आगे नजर आ रहे हैं। लेकिन, इस बीच पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज और क्रिकेट कमेंटेटर सबा करीम ने बड़ा बयान दिया है। करीम ने टी20 में श्रेयस अय्यर की बजाए राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को लगातार आईपीएल खिताब जिताने वाले रजत पाटीदार का नाम सुझाया है।

सबी करीम का बड़ा बयान

जियो स्टार के साथ चर्चा करते हुए पूर्व विकेटकीपर ने कहा- “मैं कप्तानी के दावेदारों में रजत पाटीदार का नाम जोड़ना चाहूंगा। लगातार दो आईपीएल खिताब जीतना बहुत मुश्किल काम है, और उन्होंने इसे बेहद शांत और आत्मविश्वास के साथ अंजाम दिया है। उन्हें स्टार खिलाड़ियों और विदेशी खिलाड़ियों से भरी टीम का नेतृत्व करना पड़ा है, जो अपनी-अपनी राष्ट्रीय टीमों के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं।”

करीम ने आगे कहा- “इतने सारे दिग्गज खिलाड़ियों और अलग अनुभव वाली टीम का नेतृत्व करना बहुत कठिन काम है, और उन्होंने इसे बखूबी निभाया है। मुझे लगता है कि श्रेयस अय्यर उन उम्मीदवारों में से एक होंगे। लेकिन मेरे दिमाग में संजू सैमसन और वास्तव में ईशान किशन भी हैं। मेरा मानना ​​है कि कप्तानी संभालने के लिए दो या तीन मजबूत दावेदार होंगे।”

खैर, अब भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने आयरलैंड और यूके दौरे पर टी20 सीरीज खेलती हुई नजर आई। इस दौरे के लिए जब बीसीसीआई टीम इंडिया का चयन करेगी, तो देखना होगा कि वह किस खिलाड़ी को टीम की कमान सौंपती है?

আরো ताजा खबर

धोनी की कप्तानी में गेंदबाज कैसे बनते हैं मैच विनर? सिमरजीत सिंह ने समझाया ‘माही’ का वर्किंग स्टाइल

Simarjeet Singh Explains How MS Dhoni Empowers Bowlers (image via X) Simarjeet Singh on MS Dhoni: क्रिकेट के बेहतरीन लीडर्स में से एक के तौर पर एमएस धोनी की पहचान...

‘मैंने सोचा शायद कभी दोबारा नहीं खेल पाऊंगी’ ऑस्ट्रेलिया में कम्यूनिटी लेवल क्रिकेट खेलने की परमिशन मिलने पर अनाया बांगर 

Anaya Bangar (Image Credit- Twitter X) हाल में ही पूर्व भारतीय कोच व क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर (Anaya Bangar) को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) से ऑस्ट्रेलिया में कम्यूनिटी...

टेस्ट में ‘फ्री हिट’ के नियम से सुलझ सकती है नो-बॉल की समस्या: भारतीय स्पिन कोच साईराज बहुतुले

India Bowling Coach Proposes Solution to Team’s No-Ball Problem (image via getty) Sairaj Bahutule on no ball: क्या टेस्ट क्रिकेट में “फ्री हिट” का नियम, फ्रंट-फुट ओवरस्टेपिंग की लगातार बनी...

बड़ी खबर! ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का ऐलान, सहवाग और द्रविड़ के बेटे को मिली जगह

Anvay Dravid and Aaryavir Sehwag (Image Credit- Twitter X) भारत की मैन्स सेलेक्शन कमिटी ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ घरेलू मल्टी फाॅर्मेट सीरीज के लिए अंडर-19 टीम इंडिया का...