Skip to main content

ताजा खबर

भारतीय टीम से बाहर चल रहे मोहम्मद शमी की फिर बढ़ी मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने एलिमनी विवाद में थमाया नोटिस

भारतीय टीम से बाहर चल रहे मोहम्मद शमी की फिर बढ़ी मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने एलिमनी विवाद में थमाया नोटिस

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter/X)

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी की निजी और कानूनी मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एलिमनी विवाद से जुड़े एक मामले में, भारत के सर्वोच्च न्यायालय यानि सुप्रीम कोर्ट ने उनकी अलग रह रही पत्नी हसीन जहाँ द्वारा दर्ज की गई एक याचिका पर कार्यवाही करते हुए तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी तथा पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस जारी किया है।

हसीन जहाँ ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें और उनकी बेटी को दी जाने वाली “मासिक रकम” निर्धारित की गई थी। हसीन जहाँ ने शीर्ष अदालत का रुख करते हुए दावा किया है कि कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा निर्देशित राशि अपर्याप्त है, जिसके कारण उन्होंने एलिमनी की राशि बढ़ाने की माँग की है। उच्च न्यायालय ने हसीन जहाँ को प्रति माह 1.5 लाख रुपये और उनकी बेटी के भरण-पोषण के लिए 2.5 लाख रुपये देने का आदेश दिया था।

हसीन जहाँ की याचिका पर कार्रवाई करते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने दाएं हाथ के इस तेज़ गेंदबाज़ और पश्चिम बंगाल सरकार को चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। चार सप्ताह की अवधि पूरी होने के बाद इस मामले की सुनवाई के लिए तिथि निर्धारित की जाएगी।

यह नया घटनाक्रम शमी और जहाँ के बीच 2018 से चले आ रहे लंबे कानूनी विवाद में एक और अध्याय जोड़ता है। इस विवाद में घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और भरण-पोषण से संबंधित आरोप शामिल हैं, जिसके चलते शमी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत आपराधिक मामले भी दर्ज किए गए हैं। हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 35 वर्षीय शमी को मैच फिक्सिंग के आरोपों से पहले ही बरी कर दिया था, लेकिन उनके निजी और कानूनी मसले लगातार सार्वजनिक ध्यान आकर्षित करते रहे हैं।

विवादों पर मोहम्मद शमी का बयान

एक इंटरव्यू में जब शमी से उनके विवाह से सम्बंधित विवादों के बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने स्पष्ट रूप से अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। शमी ने कहा, उस बात को छोड़ो। मुझे अतीत पर कभी पछतावा नहीं होता। जो चला गया, वो चला गया। मैं खुद समेत किसी को दोष नहीं देना चाहता। मैं अपने क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करना चाहता हूँ। मुझे इन विवादों की जरूरत नहीं है। जाँच करना आपका काम है। आप हमें मौत के घाट क्यों उतारना चाहते हैं? दूसरे पक्ष को भी देखें। मैं विवादों पर नहीं, क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करना चाहता हूं।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...