Skip to main content

ताजा खबर

भारतीय टीम में रविंद्र जडेजा का भविष्य खतरे में: रिपोर्ट्स 

भारतीय टीम में रविंद्र जडेजा का भविष्य खतरे में: रिपोर्ट्स 

Ravindra Jadeja (Image Credit- Twitter X)

स्टार भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से निराशाजनक रहा है। बता दें कि हाल में ही खत्म हुई बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज में जडेजा ने खेले गए तीन मैचों में बल्ले से 27 की औसत से 135 रन, और गेंदबाजी में महज 4 विकेट हासिल किए थे।

जडेजा का यह प्रदर्शन उनके नाम के अनुसार नहीं था। फलस्वरूप टीम इंडिया को इस सीरीज में 3-1 से हार का सामना करना पड़ा है। तो वहीं अब कुछ रिपोर्ट्स सामने आई हैं कि स्टार ऑलराउंडर का भविष्य टीम इंडिया में सुरक्षित नहीं है।

गौरतलब है कि जडेजा ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 को जीतने के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा की थी। तो वहीं आखिरी बार वह पिछले साल हुए वर्ल्ड कप में कोई वनडे मैच खेलते हुए नजर आए थे।

हाल में ही अगर बीसीसीआई के सीनियर सोर्स से मिली जानकारी की मानें, तो मैनेजमेंट और हेड कोच गौतम गंभीर वर्ल्ड कप 2027 के लिए एक मजबूत कोर टीम विकसित करना चाहते हैं। अगर ऐसा हुआ तो आने वाले समय में जडेजा को टीम सेलेक्शन से नजरअंदाज किया जा सकता है।

BCCI सोर्स ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक सीनियर सोर्स ने नाम ना उजागर करने की शर्त पर टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से कहा- गंभीर फाॅर्मेट के अनुसार कोर टीमें बनाने को लेकर काफी मुखर रहे हैं।

फिलहाल, उन्होंने लंबे फाॅर्मेट के साथ ज्यादा छेड़छाड़ नहीं की है, लेकिन वनडे विश्व कप के लिए एक मजबूत आधार तैयार करने का उनका नजरिया स्पष्ट है। वह कुछ और पहचाने गए नए खिलाड़ियों को मौका देने के इच्छुक हैं।

सोर्स ने आगे कहा- यह सब तब होता है जब सेलेक्टर फैसला करते हैं कि टीम में चेंज करने की जरूरत है। वे चर्चा करेंगे कि क्या वे जडेजा के रूप में एक सुरक्षित विकल्प के साथ जाना चाहते हैं या अभी आगे बढ़ना चाहते हैं, यहां तक ​​कि टेस्ट क्रिकेट में भी उन्हें आगे बढ़ने के लिए संघर्ष करना पड़ा है।

हालांकि, उनकी गेंदबाजी स्थिर रही है। उनसे (जडेजा) आगे बढ़ने की चाहत है, खासकर वनडे फाॅर्मेट में। आने वाले दिनों में यह एक कठिन फैसला होगा।

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

IPL 2026: ‘मेरी नजरें ट्रॉफी पर है’ – चोट से वापसी के बाद श्रेयस अय्यर का लक्ष्य IPL जीतना

Shreyas Iyer (image via getty) पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पिछले साल उपविजेता रहने के बाद, इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में एक कदम और आगे बढ़ने का लक्ष्य...

21 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. आयरलैंड मई में एक ऐतिहासिक टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगा आयरलैंड मई में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच होस्ट...

मुंबई इंडियंस के पास ‘दो आंद्रे रसेल’ जैसे खिलाड़ी, फाफ डु प्लेसिस का बड़ा बयान

Mumbai Indians (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले मुंबई इंडियंस को लेकर बड़ी चर्चा हो रही है। टीम ने 2020 के बाद से खिताब नहीं जीता है,...

भारत और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी दक्षिण अफ्रीका महिला टीम, मल्टी-फॉर्मेट सीरीज का हुआ ऐलान

South Africa Women (Image credit Twitter – X) क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने इस साल के अंत में एक बड़ी मल्टी-फॉर्मेट सीरीज की घोषणा की है, जिसमें दक्षिण अफ्रीका महिला टीम पहले...