Skip to main content

ताजा खबर

भारतीय टीम का नया हेड कोच बनने पर Gautam Gambhir को मिला एंडी फ्लाॅवर का सपोर्ट, दिया ये बड़ा बयान

Andy Flower and Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter/X)

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और पूर्व भारतीय कोच एंडी फ्लाॅवर (Andy Flower) ने, गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को भारतीय क्रिकेट टीम का नया हेड कोच बनाए जाने का समर्थन किया है। गौरतलब है कि हाल में ही गंभीर को भारतीय टीम का नया कोच नियुक्त किया गया है।

तो वहीं गंभीर के साथ फ्लाॅवर आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के साथ दो साल काम कर चुके हैं। साथ ही गंभीर को इंडियन क्रिकेट मैनेजमेंट में शामिल करने को फ्लाॅवर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का एक बेहतरीन फैसला करार दिया है।

गौतम गंभीर को हेड कोच बनाए जाने का एंडी फ्लाॅवर ने किया समर्थन

बता दें कि गौतम गंभीर को भारतीय क्रिकेट टीम का नया हेड कोच बनने के बाद, एंडी फ्लाॅवर ने हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से कहा- खैर, सबसे पहली उसे जो चीज करनी होगी, वो होगी कि उसे अपना लीजेंड्स लीग क्रिकेट छोड़ना होगा। वह (गौतम गंभीर) एक अच्छे इंसान है। मुझे उनके साथ काम करने में बहुत मजा आया। उनके पास एक मजबूत राय है, वह खेल को लेकर बहुत मजूबत और साफ हैं।

फ्लाॅवर ने आगे कहा- वह बहुत निर्णायक है, वह एक बहुत गौरवान्वित भारतीय है। वह भारतीय क्रिकेट और भारतीय क्रिकेट का प्रतिनिधित्व करने वाले अपने पद से प्यार करता है। मुझे लगता है कि यह एक अच्छी नियुक्ति है और वे सफल साबित होंगे।

साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गंभीर के पास कोचिंग करने का ज्यादा अनुभव नहीं हैं। उन्होंने दो सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स और पिछले IPL सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स में मेंटर की भूमिका निभाई है।

लेकिन अब देखने लायक बात होगी कि जिस तरह से वह टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में सफल साबित हुए थे, क्या वे अपने कोचिंग कार्यकाल के दौरान भारतीय टीम को भी उसी प्रकार की सफलता दिलवा पाते या नहीं?

আরো ताजा खबर

SL vs IND 2026: बुमराह के बाद साई सुदर्शन भी चोट के कारण टेस्ट सीरीज से हुए बाहर, टीम इंडिया की बढ़ीं मुश्किलें

SL vs IND 2026: Injury Woes Mount for India as Top-Order Batter Sai Sudharsan Sidelined After Bumrah (image via getty) श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले टीम...

SM Trends: 8 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले, दोनों टीमों के बीच एक प्रैक्टिस मैच खेला जा...

जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं केन विलियमसन? आज मना रहे हैं अपना 36वां जन्मदिन, करते हैं मोटी कमाई

Kane Williamson Net Worth 2026: Salary, IPL Earnings & Assets (image via getty) न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन को मॉडर्न क्रिकेट के बेहतरीन बल्लेबाजों और कप्तानों में से एक...

SL vs IND 2026: चोटिल शुभमन गिल पर टीम मैनेजमेंट का बड़ा फैसला? रिपोर्ट में सामने आया बड़ा अपडेट

SL vs IND: Shubman Gill Likely to Miss Batting in Warm-Up Match Against Sri Lanka XI Due to Finger Injury (image via getty) मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलंबो में श्रीलंका...