Skip to main content

ताजा खबर

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter - X)
Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X)

भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ जुड़ने जा रहे हैं। इंग्लैंड दौरे के बाद उन्होंने भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ से अलग होने का फैसला लिया था।

अब रिपोर्ट्स के मुताबिक वह KKR के सपोर्ट स्टाफ में वापसी करेंगे, जहां पहले भी खिलाड़ी और कोच दोनों भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। टेन डोशेट ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम में सहायक कोच के रूप में काम शुरू किया था।

इस दौरान वह मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ जुड़े रहे। दोनों की जोड़ी पहले भी IPL में KKR के साथ काम कर चुकी है। रयान टेन डोशेट का KKR के साथ लंबा जुड़ाव रहा है। वह 2012 और 2014 में टीम के लिए खिलाड़ी के रूप में मौजूद थे, जब कोलकाता ने दोनों बार IPL का खिताब जीता था।

इसके बाद 2024 में सहायक कोच के रूप में भी वह टीम का हिस्सा रहे और उस सीजन में KKR ने तीसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की। अब माना जा रहा है कि वह एक बार फिर टीम के कोचिंग ग्रुप में शामिल होंगे और खिलाड़ियों के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे।

भारतीय टीम के साथ टेन डोशेट का कार्यकाल भले ही छोटा रहा, लेकिन इस दौरान टीम ने कई बड़ी सफलताएं हासिल कीं। भारत ने 2025 में एशिया कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीती, जबकि 2026 में टी20 वर्ल्ड कप का सफलतापूर्वक बचाव भी किया। इन उपलब्धियों में कोचिंग स्टाफ के सदस्य के तौर पर टेन डोशेट का भी अहम योगदान माना जाता है।

इस्तीफे की वजह बनी चर्चा का विषय

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि टेन डोशेट ने भारतीय टीम से इसलिए अलग होने का फैसला किया क्योंकि उन्हें भविष्य में फील्डिंग कोच बनाने का भरोसा दिया गया था। हालांकि बाद में मौजूदा फील्डिंग कोच का कार्यकाल बढ़ा दिया गया, जिसके बाद उन्होंने पद छोड़ने का निर्णय लिया।

हालांकि, इस मामले पर न तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और न ही टेन डोशेट की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। ऐसे में इन दावों की पुष्टि नहीं हुई है।

टेन डोशेट के जाने के बाद भारतीय टीम को नए सहायक कोच की तलाश करनी होगी। वहीं, KKR को उम्मीद होगी कि उनके अनुभव से टीम को एक बार फिर फायदा मिलेगा और आने वाले IPL सीजन में खिलाड़ी उनके मार्गदर्शन में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...

SM Trends: 28 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) जॉस बटलर ने फॉर द लव ऑफ क्रिकेट पॉडकास्ट पर रोहित शर्मा की तारीफ की, उन्हें अपने ऑल-टाइम पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक बताया...