Skip to main content

ताजा खबर

भारतीय क्रिकेट टीम का बाॅलिंग कोच बनने पर मोर्ने मोर्कल के भाई एल्बी मोर्कल ने दिया बड़ा बयान, यहां जाने क्या कहा?

Albie Morkel and Morne Morkel (Image Credit- Twitter X)

पूर्व साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल (Morne Morkel) को पिछले हफ्ते भारतीय क्रिकेट टीम का नया गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया था। वह नए हेड कोच गौतम गंभीर के साथ बांग्लादेश दौरे से टीम इंडिया में यह जिम्मेदारी संभालते हुए नजर आएंगे।

दूसरी ओर, भारतीय क्रिकेट टीम में मोर्ने मोर्कल की नियुक्ति पर उनके बड़े भाई एल्बी माॅर्कल का बड़ा बयान सामने आया है। पूर्व दिग्गज साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर का कहना है कि भारतीय क्रिकेट सेटअप में ऐसी भूमिका मिलना सौभाग्य की बात है, और यहां पर गलती की कोई भी गुंजाइश नहीं है।

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम में मोर्ने मोर्कल पूर्व गेंदबाजी कोच रहे भरत अरुण और Paras Mhambrey की जगह लेने वाले हैं, जो घरेलू क्रिकेट के साथ क्रिकेट जगत में कोचिंग का एक जाना-पहचाना नाम हैं।

दूसरी ओर, मोर्कल भारतीय टीम से जुड़ने से पहले इंटरनेशनल तौर पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल में गंभीर के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए भी काम किया है।

मोर्ने मोर्कल को लेकर एल्बी मोर्कल ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही Mid-day को दिए एक इंटरव्यू में एल्बी मोर्कल ने कहा- यह कहने की जरूरत नहीं है कि भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ में रहना शायद सबसे बड़ी जिम्मेदारी या कोचिंग का काम है। खेल के प्रति जुनून और टीम को अतीत में मिली सफलता इसे एक ऐसा काम बनाती है जिसमें गलती की कोई गुंजाइश नहीं है।

मोर्कल ने आगे कहा- वह (मोर्ने मोर्कल) कुछ बहुत अच्छे खिलाड़ियों से घिरा होगा जिन्होंने बहुत कुछ हासिल किया है। इसलिए मुझे लगता है उसके लिए, यह उनका विश्वास अर्जित करने का मामला है। विश्वास उनकी पूरी क्षमता तक पहुंचने में मदद कर सकता है।

दूसरी ओर, मोर्ने मोर्कल के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के बारे में आपको जानकारी दें, तो उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए 86 टेस्ट, 117 वनडे और 44 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 309 टेस्ट, 188 वनडे और 47 टी20 विकेट लिए हैं।

আরো ताजा खबर

साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली जगह 

England Cricket Team (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड...

साउथ अफ्रीका के ऑल फाॅर्मेट दौरे के लिए हुआ भारतीय महिला टीम का चयन, देखें किन खिलाड़ियों को मिली जगह 

Indian women Cricket Team (Image Credit- Twitter X) बीसीसीआई के सीनियर विमेंस सेलेक्शन टीम ने आज 9 नवंबर, सोमवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के आगामी साउथ अफ्रीका दौरे के...

NZ vs IND 3rd ODI Live Streaming: टीवी पर फ्री में और ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देखें, जानिए पूरी डिटेल

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: live streaming details (image via getty) भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार, 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में तीसरे वनडे इंटरनेशनल (वनडे) मैच में...

9 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. BAN vs WI: मुश्फिकुर रहीम ने पूरे किए 7,000 टेस्ट रन, ऐसा करने वाले इकलौते बांग्लादेशी बल्लेबाज सोमवार, 9 नवंबर को अनुभवी...